फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ArcelorMittal Q1 results loss of more than 30 lakh crore

तिमाही नतीजे: आर्सेलर मित्तल को हुआ 30.88 हजार करोड़ का घाटा

Thu, 01 Aug 2019 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 04:30 PM IST
सार

  • आर्सेलर मित्तल को जून 2019 तिमाही में 30.88 लाख करोड़ का घाटा हुआ
  • आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी बिक्री में 0.50 फीसदी की तेजी आई
  • कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 128.93 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था

विज्ञापन
ArcelorMittal Q1 results loss of more than 30 lakh crore

विस्तार

वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल को जून 2019 तिमाही में 30.88 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि यह मुख्यत: कच्ची सामग्रियों के दाम बढ़ने तथा इस्पात के सस्ता होने के कारण है। इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे पिछले साल की समान तिमाही में 128.93 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी जनवरी से दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी बिक्री में 0.50 फीसदी की तेजी आई। 

विज्ञापन

लक्ष्मी निवास मित्तल ने दिया बयान

कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने परिणाम के बारे में कहा कि 2018 की मजबूती के बाद 2019 की पहली छमाही में बाजार की परिस्थितियां प्रतिकूल रहीं। कच्ची सामग्रियों की अधिक कीमत तथा इस्पात के सस्ता होने के कारण कंपनी को मुनाफे के मोर्चे पर घाटा सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि खान क्षेत्र से हुए मुनाफे ने इस्पात क्षेत्र के नुकसान के असर को कुछ कम किया। 

विज्ञापन


इस साल की दूसरी छमाही के परिदृश्य के बारे में कंपनी ने कहा कि उसे वैश्विक इस्पात मांग में इस दौरान 0.50 से 1.50 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि इस साल जून के अंत तक उसके ऊपर 13.80 अरब डॉलर का कुल कर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed