{"_id":"5bd2eb02bdec225d4c0a8c94","slug":"arcelor-mittal-to-accquire-essar-steel-for-42-thousand-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"42,000 करोड़ में एस्सार स्टील का अधिग्रहण करेगी आर्सेलर मित्तल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
42,000 करोड़ में एस्सार स्टील का अधिग्रहण करेगी आर्सेलर मित्तल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
essar steel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि कर्जदाताओं ने उसे कर्ज में डूबी एस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए चुना है। एस्सार स्टील के अधिग्रहण के लिए आर्सेलर मित्तल ने 42,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
आर्सेलर मित्तल के बयान के मुताबिक, एस्सार स्टील पर लेनदारों का 49,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसे वसूलने के लिए नीलामी की गई है। इसमें कर्ज चुकाने के लिए 42,000 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ परिचालन सुधार का समर्थन करने, उत्पादन बढ़ाने और लाभप्रदता का स्तर बढ़ाने के लिए कंपनी में 8,000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भी शामिल है।
विज्ञापन
क्रेडिटर्स की समिति ने आर्सेलर मित्तल और उसके साझेदार जापान के निप्पॉन स्टील एवं सुमितोमो मेटल कॉर्प को सफल आवेदक घोषित करने के लिए एक आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी कर दिया है। अधिग्रहण के लिए सफल आवेदक बनने की खबर एस्सार स्टील के प्रोमोटर्स ने लेनदारों की सभी देनदारियां खत्म करने के लिए 47,507 करोड़ रुपये के साथ कुल 54,389 करोड़ रुपये का भुगतान करने और कंपनी को दिवालियापन प्रक्रिया से बाहर निकालने की पेशकश के एक दिन बाद आई है।
विज्ञापन