फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   apple revenue rises by 32 percent, will launch more costlier phone in september

एप्पल जल्द बनेगी विश्व की पहली 1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली कंपनी, लांच होगा अब और महंगा फोन

Thu, 02 Aug 2018 11:19 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
apple revenue rises by 32 percent, will launch more costlier phone in september
Apple

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल का मुनाफा इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 32 फीसदी बढ़ गया है। हालांकि कंपनी स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में तीसरे पायदान पर खिसक गई है। वहीं कंपनी अगले महीने आईफोन X से भी महंगा फोन लांच करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


फोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

कंपनी का मुनाफा इसलिए बढ़ गया क्योंकि आईफोन के सभी पिछले मॉडल्स की कीमतों में 20  फीसदी की वृद्धि हो गई है। अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी के आईफोन की बिक्री 1 फीसदी बढ़ गई है, लेकिन आय में भी 17 फीसदी का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


यह 606 डॉलर (41,800 रुपये) से बढ़कर 724 डॉलर (50,000 रुपये) हो गई है। सीईओ टिम कुक के अनुसार दाम ज्यादा होने के बावजूद आईफोन-X सबसे लोकप्रिय फोन रहा। इसकी कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जारी किए नतीजे

एप्पल ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी करते हुए कहा कि वो सितंबर में आईफोन X से भी महंगा फोन लांच करेगी। नतीजे जारी करने के बाद कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। 

एक ट्रिलियन डॉलर के पार होगी मार्केट कैप

कंपनी का मार्केट कैप 984 अरब डॉलर के पार चला गया था। अब  ट्रिलियन डॉलर (1,000 अरब) कंपनी बनने से अब यह सिर्फ 16 अरब डॉलर पीछे है। दूसरे नंबर पर अमेजन है, जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है।


एप स्टोर, म्यूजिक और अन्य सेवाओं से आय 31 फीसदी बढ़कर 65,000 करोड़ रुपये हो गई है। एप्पल वॉच, होमपॉड स्पीकर और दूसरे हार्डवेयर की बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed