फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   apple can be beaten by this company only in near future

एप्पल को पछाड़ सकती है केवल यह कंपनी, 50 हजार गुना बढ़ा शेयर, खरीद सकती है विश्व के 89 देश

Fri, 03 Aug 2018 01:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
apple can be beaten by this company only in near future
एप्पल स्टोर

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल गुरुवार को विश्व की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ के पार चला गया है। हालांकि इस उपलब्धि के बाद केवल एक कंपनी है विश्व में जोकि इसे पछाड़ सकती है, लेकिन इसके लिए फिलहाल एक साल का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


50 हजार गुना बढ़ा शेयर 

एप्पल की शुरुआत 1976 में हुई थी। इसकी नींव स्टीव जॉब्स ने अपने दो साथियों के साथ एक छोटे से गैराज में रखी थी। वर्ष 1980 के बाद से एप्पल के शेयर 50 हजार गुना बढ़ चुका है। 2005 में कंपनी में कुल 4 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एप्पल बनी दुनिया की पहली 1 लाख करोड़ डॉलर की कंपनी, खरीद सकती है 3 से ज्यादा पाकिस्तान 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसका आईफोन विश्व में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। कंपनी की 1980 में मार्केट कैप 1 बिलियन डॉलर थी, जो 1996 में 3 बिलियन डॉलर हो गई। अक्टूबर 2011 में स्टीव जॉब्स की मृत्यु के समय कंपनी की बाजार पूंजी 350 बिलियन डॉलर के पार चली गई, जो अब टिम कुक के नेतृत्व में 1 ट्रिलियन डॉलर के पार चली गई है। 

यह कंपनी हो सकती है आगे 

apple can be beaten by this company only in near future

2019 में साऊदी अरब की तेल कंपनी अर्माको अपना आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। अगर अर्माको अपना आईपीओ लाती है और वो अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है तो फिर इसका मार्केट कैप एप्पल से काफी आगे चला जाएगा।  

यह भी पढ़ेंः एप्पल जल्द बनेगी विश्व की पहली 1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली कंपनी, लांच होगा अब और महंगा फोन

खरीद सकता है विश्व के 89 देश 

जितना एप्पल की आज मार्केट कैप है, उससे वो विश्व के 89 देश खरीद सकता है।  2011 में उनके निधन के बाद से टिम कुक कंपनी के मुखिया हैं। कंपनी की स्टॉक मार्केट वैल्यू, एक्सॉन मोबिल, प्रॉक्टर एंड गैंबल और एटीएंडटी की संयुक्त पूंजी से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ेंः कम बिक्री होने के बावजूद भरी एप्पल की झोली, भाग्यशाली साबित हुआ आईफोन X

दूसरे नंबर पर अमेजन है जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है। एप्पल की एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू भारत की अर्थव्यवस्था का करीब 38 फीसदी है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी कुल अर्थव्यवस्था 2.6 लाख करोड़ डॉलर है।

टीसीएस से 9 गुना बड़ी कंपनी

भारत की बड़ी कंपनी टीसीएस हैं। हाल ही में टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री बिलियन डॉलर की कंपनियां बनी हैं। एप्पल टीसीएस के मुकाबले 9 गुना बड़ी कंपनी है। अभी इसकी कुल वैल्यू सेंसेक्स में सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों के कुल मार्केट कैप से 50 बिलियन डॉलर ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed