फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   apple stock price Apple became first American company of valuation of 2000 arab dollars

सैकड़ों देशों की GDP से ज्यादा हुई एपल की वैल्यूएशन, छुआ 2000 अरब डॉलर का स्तर

Thu, 20 Aug 2020 11:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
apple stock price Apple became first American company of valuation of 2000 arab dollars
Apple India

लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। एपल का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) दो ट्रिलियन डॉलर (2,000 अरब डॉलर) हो गया है। ये मुकाम हासिल करने वाली यह पहली अमेरिकी कंपनी है। इससे पहले एपल एक हजार अरब डॉलर की बाजार हैसियत के मामले में भी पहली कंपनी थी। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के झटके से उबरने में कामयाब रही एपल 
सउदी अरामको ने दिसंबर 2019 में 2,000 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल किया था। हालांकि उसके बाद से इस कंपनी का पूंजीकरण कम होकर 1,820 अरब डॉलर पर आ चुका है। एपल के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन आईफोन का विनिर्माण चीन में होता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन में लॉकडाउन के झटके से एपल उबरने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन


60 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर
इस वजह से कंपनी का शेयर इस साल अब तक करीब 60 फीसदी चढ़ चुका है। मौजूदा समय में एपल का शेयर 462.83 के स्तर पर है। उल्लेखनीय है कि एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फेसबुक और गूगल ये पांच अमेरिकी कंपनियां ही एसएंडपी 500 की कंपनियों के सम्मिलित बाजार मूल्यांकन में करीब 23 फीसदी योगदान करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों देशों की जीडीपी से एपल की वैल्यूएशन ज्यादा
मालूम हो कि एपल के मार्केट कैप से अब केवल सात देशों की जीडीपी आगे है। इसमें अमेरिका, चीन, जापान, भारत, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं। जबकि कनाडा, रूस और इटली सहित सैकड़ों देशों की जीडीपी से एपल की वैल्यूएशन ज्यादा है।


आइए जानते हैं किन देशों की जीडीपी एपल की वैल्यूएशन से ज्यादा है-
 
देश  जीडीपी (लाख करोड़ डॉलर में)
अमेरिका 21.44
चीन 14.14
जापान 5.15
जर्मनी 3.86
भारत 2.94
ब्रिटेन 2.83
फ्रांस 2.71

अन्य सभी देशों की बात करें, तो उनकी जीडीपी एपल की बाजार हैसियत से कम है। इटली की जीडीपी 1.99 लाख करोड़ डॉलर है, ब्राजील की 1.85 लाख करोड़ डॉलर, कनाडा की 1.73 लाख करोड़ डॉलर, रूस की 1.64 लाख करोड़ डॉलर, दक्षिण कोरिया की 1.63 लाख करोड़ डॉलर, स्पेन की 1.4 लाख करोड़ डॉलर और ऑस्ट्रेलिया की 1.38 लाख करोड़ डॉलर। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed