फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Ant group of Jack Ma made 2 arab dollar profit in December quarter

जैक मा के आन्ट समूह को दिसंबर तिमाही में हुआ दो अरब डॉलर का लाभ

Sat, 23 May 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 23 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Ant group of Jack Ma made 2 arab dollar profit in December quarter
जैक मा - फोटो : PTI

चीन के अरबपति जैक मा के आन्ट समूह (Ant Group) ने दिसंबर तिमाही में लगभग दो अरब डॉलर का लाभ कमाया है। ई-कॉमर्स की फाइलिंग के अनुसार, अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड को इस अवधि के दौरान लगभग 7210 लाख डॉलर का लाभ हुआ। 

विज्ञापन


अलीबाबा के 33 फीसदी इक्विटी शेयर के आधार पर, आन्ट का लाभ दो अरब डॉलर रहा। इस संदर्भ में कंपनी के प्रतिनिधि ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, आन्ट की वैल्यू अब 150 अरब डॉलर हो गई है, जो गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक और मॉर्गन स्टेनली की कुल वैल्यू से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश किया, जिससे देश के 4,500 ऋणदाताओं में से कई के लिए खतरे की घंटी बज गई। लेकिन लगभग दो साल पहले, कंपनी ने चीन के ऋणदाताओं को ऋण प्रदान करने और उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग पावर बेचने में मदद करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आन्ट के 9000 लाख से भी अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इनके माध्यम से चीन के राज्य-उधारदाताओं को छोटे शहरों में उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद मिल सकती है जो क्रेडिट चाहते हैं। 


जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक के बोर्ड से दिया इस्तीफा
मालूम हो कि पिछले दिनों चीन के अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के मुताबिक, जापानी टेक्नोलॉजी कंपनी के ऑफिस साझेदारी उद्यम वीवर्क जैसे जोखिम पूर्ण निवेश को लेकर संघर्षपूर्ण स्थितियों के कारण मा ने इस्तीफा दिया। टोक्यो स्थित सॉफ्टबैंक ने वित्तीय परिणामों को जारी करने से पहले सोमवार को जैक मा के इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed