{"_id":"597ae0d64f1c1b9b6b8b46e9","slug":"amzon-founder-jeff-bejos-is-trying-hard-to-become-richest-than-bill-gates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में बिल गेट्स से आगे निकलने की कोशिश कर रहे अमेजन फाउंडर ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कमाई के मामले में बिल गेट्स से आगे निकलने की कोशिश कर रहे अमेजन फाउंडर
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस पिछले एक साल से कमाई के मामले में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। अगर दोनों की कमाई की तुलना की जाए तो जेफ बेजोस एक साल पहले बिल गेट्स से काफी पीछे थे, लेकिन अब उनके बराबर आ गए हैं। जेफ की कमाई अगर ऐसी ही रहे तो फिर अगले महीने तक ये गेट्स को पछाड़कर के दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन सकते हैं।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग के अनुसार, पिछले साल 27 जुलाई को बिल गेट्स की कमाई 82.37 अरब डॉलर थी। वहीं जेफ बेजोस ने 65.4 अरब डॉलर कमाए थे। इस साल 27 जुलाई को बिल गेट्स जहां 90.7 अरब डॉलर कमा चुके थे, वहीं जेफ उनसे महज 0.3 अरब डॉलर कम, 89.7 अरब डॉलर कमा चुके थे।
विज्ञापन
गुरुवार को नैस्डेक पर जेफ की कमाई 2.5 अरब डॉलर बढ़ गई। इसका प्रमुख कारण रहा कि दूसरी तिमाही के नतीजों में अमेजन ने अच्छा परफॉर्म किया था। बीते एक साल में जेफ बिजोस की दौलत लगभग 23.9 अरब डॉलर (1.55 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है।
विज्ञापन
इस प्रकार एक साल से उनकी दौलत रोजाना 426 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस प्रकार एक साल से उनकी दौलत रोजाना 426 करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं बिल गेट्स की बात करें तो बीते एक साल में उनकी दौलत में महज 8.33 अरब डॉलर रही थी।
दुनिया के टॉप 5 अमीर लोग
दुनिया में बिल गेट्स कमाई के मामले में काफी आगे हैं। आइये जानते हैं कि दुनिया के टॉप 5 बिलिनेयर की नेटवर्थ कितनी है।
1. बिल गेट्स 90.7
2. जेफ बेजोस 89.3
3. अमैन्सियो ऑर्टिगा 82.7
4. वारेन बफे 74.5
5. मार्क जुकरबर्ग 70.5
(सभी आंकड़े अरब डॉलर में हैं।)