रोज 4,500 लोगों को केला खिलाते हैं अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस, जानें 5 खास बातें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos, Five things about Amazon founder
Jeff Bezos

    ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन और उसके फाउंडर जेफ बेजोस अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ ही घंटों के लिए ही सही लेकिन गुरुवार को बेजोस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमजॉन के शेयर चढ़ने से बेजोस की संपत्ति अचानक से बढ़कर 90.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 5,81,697 रुपये पहुंच गई है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी और इसी के साथ वे दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए। तो आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी बारे में 5 बातें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

    Jeff Bezos textile museum in Washington DC
    Jeff Bezos textile museum in Washington DC

    1. निवेश करने में बेजोस का नहीं है तोड़

    जेप बेजोस बिजनेस में पैसे लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस साल की शुरुआत में ही वाशिंगटन डीसी में उन्होंने एक पुराने कपड़ा संग्रहालय को 2.3 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इस संग्रहालय को घर बना दिया और इसी के साथ वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनॉल्ड ड्रंप की बेटी इंवांका ट्रंप के पड़ोसी बन गए। साल 2013 में बेजोस ने वॉशिंगटन पोस्ट अखबार को भी खुद के पैसे से 25 करोड़ में डॉलर में खरीदा था।

    Blue origin rocket
    Blue origin rocket - फोटो : Blue origin

    2. रॉकेट बिजनेस में भी बेजोस का है शेयर

    बेजोस हर साल 1 बिलियन डॉलर शेयर का अमेजॉन का शेयर बेचते हैं और मिलने वाले पैसे को ब्लू ऑरिजिन में निवेश करते हैं। बता दें कि ब्लू ऑरिजिन अतंरिक्ष में रॉकेट भेजने का कारोबार करती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें