{"_id":"5a3fdfb64f1c1b35338b48c0","slug":"amitabh-bachchan-suffered-a-loss-of-rs-640-crore-due-to-bitcoin-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटक्वाइन में गिरावट से डूब गए अमिताभ के 640 करोड़ रुपये","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बिटक्वाइन में गिरावट से डूब गए अमिताभ के 640 करोड़ रुपये
एजेंसी, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में बिटक्वाइन में आई तेजी से अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 640 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन वर्चुअल करेंसी में गिरावट से उससे भी कम दिनों में उनकी यह रकम डूब गई।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के मुताबिक बिटक्वाइन में पिछले कुछ दिनों से हो रही कीमतों की उठापटक आगे भी जारी रहेगी। यह बुलबुला खत्म होने से पहले कई और रंग दिखाएगा। इस महीने एक बिटक्वाइन की कीमत 20 हजार डॉलर पहुंची। फिर इसकी कीमत करीब-करीब आधी हो गई। आगे इजाफे का दौर आया तो कीमत 15 हजार डालर पहुंच गई। जहां देश के लाखों लोग बिटक्वाइन में निवेश कर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं बिटक्वाइन में निवेश करने वाले अमिताभ बच्चन देश की पहली बड़ी शख्सियत हैं। उन्होंने तीन-चार साल पहले इस क्रिप्टोकरेंसी में थोड़ा निवेश किया था।
विज्ञापन
पढ़ें- एशिया में बिटक्वाइन की कीमत 15 फीसदी गिरी, 13 लाख रुपये से आया नीचे
विज्ञापन
दरअसल अमिताभ ने हैदराबाद की कंपनी स्टैमपेड कैपिटल के शेयर लिए हुए हैं। यह कंपनी शोध आधारित ट्रेड हाउस बताती है। यह दुनिया भर में हर नैनो सेकेंड में करोड़ों रुपये का लेन-देन करती है। कंपनी ने अमिताभ को इंडिविजुअल नॉन प्रमोटर शेयर होल्डर बताया है। पिछली तिमाही में अमिताभ के इस कंपनी में 2.38 फीसदी शेयर थे। हालांकि वह जून, 2014 से इस कंपनी के शेयर धारक हैं, लेकिन कंपनी में उनकी हिस्सेदारी घटती बढ़ती रही है।
यह ट्रेडिंग कंपनी स्टैमपेड अमेरिका की कंपनी लांगफिन कार्प की सब्सिडियरी है। स्टैमपेड का लांगफिन में 37.14 फीसदी हिस्सा है। लांगफिन का एक कंपनी जेडआईडीडीयू डॉट कॉम ने अधिग्रहण कर लिया है, जो बिटक्वाइन बनाती है। चूंकि लांगफिन अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और उन चंद कंपनियों में से एक है, जो बिटक्वाइन से जुड़ी हैं, इसलिए बिटकवाइन की कीमत बढ़ने पर इसके शेयर 2500 फीसदी तक बढ़े। पर बाद में इसमें गिरावट आ गई।