{"_id":"5baf2a5a867a557f685fb468","slug":"american-exchange-regulator-files-petition-against-tesla-ceo-elon-musk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्वीट से मुश्किल में पड़े टेस्ला के सीईओ, देना पड़ सकता है जुर्माना","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एक ट्वीट से मुश्किल में पड़े टेस्ला के सीईओ, देना पड़ सकता है जुर्माना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ला कंपनी के सीईओ और चेयरमैन इलोन मस्क द्वारा किए गए एक ट्वीट से मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। मस्क के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही उनको पद से हटाने व जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
यह किया था ट्वीट
इलोन मस्क ने ट्वीट कर कंपनी को शेयर बाजार से डिलिस्ट करने की धमकी दी थी। इस ट्वीट को लेकर ही अमेरिका के सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने याचिका दायर करते हुए कहा है कि मस्क का ट्वीट एक तरह की धोखाधड़ी है। मस्क ने फंडिंग के बारे में गलत जानकारी दी है। अमेरिकी कानून मंत्रालय भी इस बात की जांच कर रहा है कि ट्वीट के जरिए मस्क ने निवेशकों को गुमराह तो नहीं किया है।
विज्ञापन
2003 में स्थापित की थी कंपनी
मस्क ने 2003 में टेस्ला को स्थापित किया था। टेस्ला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मस्क ने एसईसी के फैसले को अनुचित बताया है। उनके ट्विटर पर 2.2 करोड़ फॉलोअर हैं। उन्हें सेलेब्रिटी का दर्जा हासिल है।
विज्ञापन
31 जुलाई को किया था ट्वीट
मस्क ने गत 31 जुलाई को सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड के प्रतिनिधियों से करने के बाद डिलिस्टिंग के बार में कहा था। कंपनी में फंड की 5% हिस्सेदारी है। बाद में कंपनी ने कहा कि डिलिस्टिंग की योजना रद्द कर दी गई है। मस्क ने उस समय के भाव से 20 फीसदी प्रीमियम पर 420 डॉलर प्रति शेयर कीमत तय की थी।
मस्क का बयान इसलिए गलत
एसईसी ने अपनी याचिका में कहा है कि नियमों के अनुसार किसी भी घोषणा करने से पहले शेयर बाजार को सूचित करना पड़ता है। इस एक ट्वीट को करने के बाद कंपनी के शेयर भाव में असर देखने को मिला था। 7 अगस्त से लेकर के अभी तक कंपनी के शेयर 28 फीसदी गिर चुके हैं। 23 पेज की याचिका कहा गया है कि मस्क ने कारोबारी सत्र के दौरान ट्वीट किया, जिससे उसी दिन शेयरों में 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला था।