फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Amazon to buy 49 percent shares in Future Coupons

फ्यूचर कूपंस में 49 फीसदी शेयर खरीदेगी अमेजन

Fri, 23 Aug 2019 01:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 23 Aug 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Amazon to buy 49 percent shares in Future Coupons
अमेजन
अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ( Amazon ) किशोर बियानी की फ्यूचर कूपंस ( Future Coupons ) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इस संदर्भ में गुरुवार को फ्यूचर ग्रुप ने जानकारी दी। हालांकि डील की वैल्यू अभी नहीं बताई गई है। हालांकि पूरी डील की वैल्यू अभी नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन

फ्यूचर कूपंस के जरिए खरीदेगी 3.58 फीसदी शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्यूचर कूपंस के जरिए अमेजन 1,500 करोड़ रुपये में फ्यूचर रिटेल के 3.58 फीसदी शेयर खरीदेगी। बता दें कि फ्यूचर कूपंस, फ्यूचर रिटेल की प्रमोटर ग्रुप कंपनी है। बिग बाजार का संचालन फ्यूचर रिटेल के तहत ही किया जाता है। देशभर में इसके 1,600 स्टोर हैं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्ष तौर पर फ्यूचर कूपंस के पास फ्यूचर रिटेल के शेयर नहीं हैं। मार्च में दो हजार करोड़ रुपये में फ्यूचर कूपंस ने फ्यूचर रिटेल के 3.96 करोड़ वारंट सब्सक्राइब किए थे। ये 18 महीने में कभी भी 7.3 फीसदी शेयरों में बदले जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 500 करोड़ रुपये अप्रैल में जारी किए जा चुके हैं। बाकी 1,500 करोड़ रुपये का भुगतान अमेजन करेगी। 1,500 करोड़ रुपये के बदले अमेजन को फ्यूचर रिटेल के 3.58 फीसदी शेयर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अमेजन पिछले कई महीने से फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही थी। फरवरी में एफडीआई के नियमों में बदलाव होने की वजह से फ्यूचर कूपंस के जरिए निवेश का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed