फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   amazon Jeff Bezos sold Amazon Stock For more than 6 arab dollar this month

अमेजन: इस महीने बेजोस ने बेचे 6.7 अरब डॉलर के शेयर, जानिए उनकी कंपनी में कितनी है हिस्सेदारी

Wed, 12 May 2021 02:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 12 May 2021 02:55 PM IST
सार

जेफ बेजोस ने अमेजन के 1.7 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की है। इसके साथ ही बेजोस द्वारा इस महीने बेचे गए कुल शेयरों का मूल्य 6.7 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
amazon Jeff Bezos sold Amazon Stock For more than 6 arab dollar this month
जेफ बेजोस - फोटो : Facebook/Ricardo Amorim

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने अमेजन के 1.7 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की है। इसके साथ ही बेजोस द्वारा इस महीने बेचे गए कुल शेयरों का मूल्य 6.7 अरब डॉलर हो गया है। इसकी जानकारी ब्लूमबर्ग ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) फाइलिंग के हवाले से दी। इसके अनुसार, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने इस सप्ताह एक प्री-अरेंज्ड ट्रेडिंग योजना के तहत अमेजन के 5,21,936 शेयरों की बिक्री की है। 

विज्ञापन


जेफ बेजोस की कंपनी में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी
मालूम हो कि पिछले साल ही बेजोस ने कंपनी में 10 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे थे और अब भी उनकी कंपनी में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंजेक्स के अनुसार, मौजूदा समय में बेजोस 188 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।
विज्ञापन


अमेजन के शेयरों में उछाल
कोरोना वायरस महामारी के दौरान पिछले साल अमेजन के शेयरों में 76 फीसदी तक का उछाल आया था। ऐसा इसलिए क्योंकि महामारी के मद्देनजर लोगों ने अपने घर से निकलना बंद कर दिया था। सभी संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए लॉकडाउन भी लगाया गया और उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी की थी। हालांकि अप्रैल के अंत से इसमें गिरावट शुरू हुई और कंपनी के शेयर सात फीसदी तक गिरे क्योंकि महंगाई बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने टेक शेयरों से किनारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के लिए किया राशि का इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, बेजोस को अमेजन के शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन की फंडिंग में किया है। इसके अलावा उन्होंने 10 अरब डॉलर की राशि बेजोस अर्थ फंड के लिए देने में देने की घोषणा की है। यह फंड जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed