फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   amazon jeff bejos also turned philanthropist, donated more than six billion rupees for the homeless

अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस भी बने परोपकारी, दान किए छह अरब से ज्यादा रुपये

Sat, 23 Nov 2019 02:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 23 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
amazon jeff bejos also turned philanthropist, donated more than six billion rupees for the homeless

दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस भी परोपकारी बन गए हैं। बेजोस ने छह अरब रुपये से ज्यादा (9.58 करोड़ डॉलर) रुपये बेघर लोगों के पुर्नवास के लिए दान में दिए हैं। यह राशि अमेरिका के 32 संगठनों को दी गई है, जो इस तरह के कार्यों में लगी है। 

विज्ञापन

दूसरी बार किया दान

बेजोस ने यह दूसरी बार अपने डे वन फैमिली फंड वार्षिक लीडरशिप अवॉर्ड के तहत यह राशि दी है। इस राशि के तहत बेघर लोगों के अलावा निम्न आय वर्ग वालों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयोग किया जाएगा। एक साल पहले भी फंड ने 24 संगठनों को 9.75 करोड़ डॉलर दान में दिए थे। इस बार सेंट्रल फ्लोरिडा स्थित होमलेस सर्विस नेटवर्क को सबसे ज्यादा 37 करोड़ रुपये (52.5 लाख डॉलर) मिले हैं। 

विज्ञापन

2000 करोड़ डॉलर का करेंगे परोपकार

जेफ बेजोस ने 2000 करोड़ डॉलर परोपकारी कार्यों पर खर्च करने के लिए प्रस्तावित किए हैं। इनमें से एक हजार करोड़ डॉलर बेघर लोगों के लिए और एक हजार करोड़ डॉलर निम्न आय वर्ग के लिए स्कूल खोलने के रखे हैं। जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 10900 करोड़ डॉलर है। यह विश्व के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की नेटवर्थ से थोड़ी कम है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं और परोपकारी संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरमैन भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होगा भारत का दौरा

जेफ बेजोस अगले साल जनवरी में भारत दौर पर आएंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। वह भारत में अमेरिकी रिटेलर्स के सालाना कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। बेजोस भारत में ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े कानूनों में बदलाव को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के दौरान बेजोस यह मुद्दा उठा सकते हैं।



अमेजन ने भारत में पांच अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह विदेश के किसी भी देश में अमेजन की सबसे बड़ी निवेश राशि है। एक कंसल्टिंग कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अक्तूबर में 15 दिन के फेस्टिव सीजन में 31000 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पाद बेचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed