किताब बेचते-बेचते बन गए अमेजन के फाउंडर, कमाई रोजाना 426 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस हिसाब से उनकी कमाई का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा उससे ऐसा ही लग रहा है। फिलहाल वो पिछले एक साल से रोजाना 426 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। आज हम बताने जा रहे 5 बातें जो उनके बिजनेस और अन्य पहलूओं पर नजर डालती हैं।
सबसे पहले बेचना शुरू किया था ऑनलाइन किताबें बेचना
जेफ ने अपना कैऱियर ऑनलाइन बुक्स बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला।
इस अखबार के मालिक भी है जेफ बेजोस
जेफ बेजोस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी।
फिल्म में की थी एक्टिंग
स्टार ट्रेक फिल्मों के जेफ बेजोस बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि फिल्म उनके शौक के अनुसार है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जेफ ने एक्टिंग भी की है। जेफ ने फिल्म के अंदर छोटा सा रोल अदा किया है।
पुराने म्यूजियम खरीदने का है शौक
जेफ को पुराने म्यूजियम खरीदने का काफी शौक है। इस साल उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक पुराना टेक्सटाइल म्यूजियम खरीदने के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह म्यूजियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इवांका ट्रंप के घर के काफी नजदीक है।
स्पेस में बनाना चाहते हैं होटल और शहर
जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है। उनका एक सपना यह भी है कि वो स्पेस का एक चक्कर लगाकर आए।