फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Alok Industries Of Reliance Is Manufacturing Ppe Kits

रिलायंस की आलोक इंडस्ट्रीज 33 फीसदी लागत पर कर रही है PPE किट का विनिर्माण

Sun, 31 May 2020 01:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 31 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Alok Industries Of Reliance Is Manufacturing Ppe Kits
- फोटो : PTI

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी कपड़ा और परिधान इकाई आलोक इंडस्ट्रीज को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) विनिर्माता में बदल दिया है। आलोक इंडस्ट्रीज चीन से आयातित पीपीई किट की तुलना में सिर्फ एक-तिहाई यानी करीब 33 फीसदी लागत पर इसका उत्पादन कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में आलोक इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने आलोक इंडस्ट्रीज के सिलवासा, गुजरात के कारखाने में विशिष्ट रूप से पीपीई का विनिर्माण शुरू किया है। कोविड-19 संकट के बीच चिकित्सकों, नर्सों, अस्पताल कर्मियों और अन्य लोगों के लिए पीपीई किट की काफी जरूरत है।
विज्ञापन


पीपीई किट की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाया
सूत्रों ने कहा कि पीपीई किट की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाकर एक लाख इकाई प्रतिदिन किया गया है। यहां इसका विनिर्माण की लागत सिर्फ 650 रुपये प्रति किट है, जबकि आयातित किट की कीमत 2,000 रुपये प्रति इकाई बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में होगा पीपीई किट का निर्यात
सूत्रों ने कहा कि भविष्य में यहां से पीपीई किट का निर्यात भी किया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि इस कारखाने में पीपीई किट का विनिर्माण अप्रैल के मध्य में शुरू हुआ। उसके बाद यहां उत्पादन तेजी से बढ़ाया गया। अब यहां देश की प्रतिदिन की पीपीई किट की जरूरत का 20 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है। अन्य पीपीई किट विनिर्माताओं में जेसीटी फगवाड़ा, गोकलदास एक्सपोर्ट्स और आदित्य बिड़ला शामिल हैं।


कोरोना वायरस संकट से पहले भारत अपनी पीपीई किट की जरूरत को आयात से पूरा करता था। यह महामारी फैलने के बाद से देश में इसका उत्पादन शुरू हुआ है। सूत्रों ने कहा कि रिलायंस की उच्च गुणवत्ता और कम लागत की पीपीई किट से कोविड-19 संकट से निपटने में काफी मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed