फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Alibaba to merge Paytm!

पेटीएम का होगा अलीबाबा में विलय, नोएडा पहुंचे अलीबाबा के अधिकारी!

Fri, 04 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Alibaba to merge Paytm!
पेटीएम

भारतीय कंपनी पेटीएम का दिग्गज चीनी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अलीबाबा में विलय हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलीबाबा के कई कर्मचारी पेटीएम के नोएडा ऑफिस में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


ये सभी कर्मचारी पेटीएम के सीनियर कर्मचारियों के साथ इस भारतीय फर्म को अलीबाबा के ई-कॉमर्स पोर्टल के रूप में तब्दील करने पर काम कर रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया कि चीनी कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स अलीबाबा के मालिकाना हक वाले पेमेंट प्लेटफॉर्म अलीपे के साथ पेटीएम के एकीकरण की प्रक्रिया के निरीक्षण के लिए यहां मौजूद हैं।

विज्ञापन

पेटीएम में अलीबाबा की 40 पर्सेंट हिस्सेदारी

Alibaba to merge Paytm!
Alibaba

गौरतलब है कि वन97 कॉम्युनिकेशंस की कंपनी पेटीएम में अलीबाबा की सबसे अधिक 40 पर्सेंट हिस्सेदारी है। हालांकि पेटीएम ने अलीबाबा के साथ किसी तरह के एकीकरण की खबर को खारिज कर दिया है।

वहीं अलीबाबा ने कहा कि पेटीएम के साथ करीबी तौर पर काम करना स्वाभाविक है, लेकिन बाजार में दोनों कंपनियों के एकीकरण की खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही अलीबाबा के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर के. गुरु गोवरप्पन को पेटीएम के बोर्ड में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed