{"_id":"58623fe04f1c1b8940eec5c4","slug":"akshay-kumar-to-endorse-tata-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार बने टाटा मोटर्स सीवी के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अक्षय कुमार बने टाटा मोटर्स सीवी के ब्रांड एंबेसडर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी वाणिज्यिक वाहन (सीवी) कारोबार इकाई के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। कंपनी ने बयान में कहा कि अक्षय कुमार जनवरी 2017 में कंपनी द्वारा वाणिज्यिक वाहन खंड में की जाने वाली नई लांच से इस भूमिका को संभालेंगे।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स और अक्षय कुमार के इस गठजोड़ को एक मल्टी-मीडिया कैंपेन द्वारा सहयोग किया जाएगा। यह कैंपेन जनवरी 2017 के पहले सप्ताह में शुरू होगा। आगे कहा गया कि उत्पादों और समाधानों के अलावा अक्षय कुमार कंपनी द्वारा की जाने वाली इनोवेटिव मार्केटिंग और ग्राहक अनुभव पहलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता के साथ साझेदारी पर टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक वाहन कारोबार इकाई) रवींद्र पिशारोडी ने कहा कि हमें विश्वास है कि अक्षय कुमार की लोकप्रियता से टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन ब्रांड की भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस साझेदारी पर अक्षय कुमार ने कहा कि टाटा ब्रांड उन ब्रांडों में से एक है, जिनके साथ हममें से कई लोग बड़े हुए हैं और अब उनके साथ जुड़ना वास्तव में सम्मान की बात है। कोई भी भारतीय ट्रकिंग को टाटा से बेहतर नहीं समझ सकता और प्रचार करने के लिए इससे अच्छा और उपयुक्त ब्रांड कोई अन्य नहीं हो सकता।