फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ajim premji and nadar in top twenty rich people in the world

20 सबसे धनी व्यक्तियों में अजीम प्रेमजी और नाडर

Thu, 13 Aug 2015 08:55 AM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
ajim premji and nadar in top twenty rich people in the world

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर ऐसे दो भारतीय उद्योगपति हैं जिन्हें तकनीक के क्षेत्र में दुनिया की 20 सबसे धनी हस्तियों में शुमार किया गया है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ओर से जारी की गई एक सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स (संपत्ति 79.6 अरब डॉलर) को पहले पायदान पर रखा गया है। फोर्ब्स पत्रिका की ‘तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे अमीर हस्ती’ की सूची में प्रेमजी को 13वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


उनके ठीक बाद 14वें पायदान पर नाडर ने जगह बनाई है। इस सूची में भारतीय मूल की दो प्रमुख हस्तियां रोमेश वाधवानी और भरत देसाई भी शामिल हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि प्रेमजी (70) के पास 17.4 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह एशिया के सबसे उदार उद्योगपतियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति में से चार अरब डॉलर दान में दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग भी हैं लिस्ट में

ajim premji and nadar in top twenty rich people in the world

नाडर की संपत्ति 14.4 अरब डॉलर है। ज्यादातर संपत्ति उनकी कंपनी एचसीएल टेक्नालॉजीस से जुटाई गई है। 67 वर्षीय वाधवानी 2.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 73वें पायदान पर है।

वह सिंफोनी टेक्नालॉजी ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन हैं। देसाई और उनका परिवार 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 82वें स्थान पर है।

भरत देसाई (62) और उनकी पत्नी नीरजा ने 1980 में आईटी कंसल्टिंग एवं आउटसोर्सिंग कंपनी सिनटेल की स्थापना की थी। सूची में अमेरिकी अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed