फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   airlines annoyed with flying rights formula of Jet Airways on foreign routes

जेट के फ्लाइंग राइट्स के बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, विमानन कंपनियां नाराज

Mon, 20 May 2019 03:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
airlines annoyed with flying rights formula of Jet Airways on foreign routes

बंद हो चुकी जेट एयरवेज को फिर से शुरू करने की कवायद अभी भी जारी है। जेट एयरवेज के विदेशी रूट्स की उड़ानों के दूसरी कंपनियों के बीच बंटवारे के लिए फॉर्मूला तय हो गया है। लेकिन कुछ एयरलाइन कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने इसपर एतराज जाहिर किया है।

विज्ञापन


दरअसल स्पाइसजेट, विस्तारा और गोएयर का कहना है कि जो फॉर्मूला तौयार किया गया है, उससे इंडिगो को सबसे अधिक फायदा होगा। ऐसे में एकाधिकार यानी 'मोनोपॉली' की स्थिति भी बन सकती है क्योंकि इस फॉर्मूला के तहत घरेलू फ्लाइट्स के अनुपात में कंपनियों को विदेशी रूट्स के राइट्स दिए जाएंगे। स्पाइसजेट, विस्तारा और गोएयर का कहना है कि इस फॉर्मूला से इससे इंडिगो को विदेशी रूट्स के सबसे अधिक राइट्स मिलेंगे।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एविएशन सेक्रेटरी प्रदीप सिंह खारोला के साथ मीटिंग भी हुई। मीटिंग के दौरान एक एयरलाइन के प्रमोटर ने इसका विरोध भी किया। प्रमोटर का कहना था कि, 'इससे मार्केट में एकाधिकार की स्थिति बनेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आपको बता दें कि विदेशी उड़ान के लिए तय दिशानिर्देशों के अनुसार, जिस कंपनी की भारत में उड़ानों की संख्या अधिक होगी, उसे सबसे अधिक ऐसे राइट्स मिलेंगे। हालांकि कहा जी रहा है कि जेट एयरवेज के विदेशी राइट्स का बंटवारा दूसरी कंपनियों के बीच अस्थायी तौर पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed