फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Airbus helping India in several ways amid corona virus pandemic

#LadengeCoronaSe: भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी एयरबस, इस तरह कर रही मदद

Wed, 02 Jun 2021 04:56 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 02 Jun 2021 04:56 PM IST
सार

महामारी के खिलाफ लड़ाई में एयरबस ने भारत में राहत सामग्री में बढ़ोतरी की है। कंपनी देश-विदेश से राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए उड़ानों का भी संचालन कर रही है।  

विज्ञापन
Airbus helping India in several ways amid corona virus pandemic
एयरबस इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरबस ने भारत में कोविड-19 के संकट के मद्देनजर राहत सामग्री में बढ़ोतरी की है और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को 36 टन से भी अधिक मेडिकल उपकरणों से अतिरिक्त की आपूर्ति कर रही है। साथ ही, एयरबस देश-विदेश से राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए उड़ानों का भी संचालन कर रही है।  

विज्ञापन


इस तरह मदद कर रही एयरबस 
एयरबस ने भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से मुकाबला करने के लिए वैश्विक प्रयासों में अपने योगदान में बढ़ोतरी की है और ऑक्सीजन प्लांट्स, वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, बीपीएपी ब्रीदिंग मशीनों के अलावा मोबाइल इंटेंसिव केयर यूनिटों की भी डिलीवरी की है। इसी कड़ी में टूलूस, फ्रांस स्थित एयरबस मुख्यालय से एक A350 एयरक्रॉफ्ट ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स की एक खेप भारत पहुंचाई है जबकि बाकी सामग्री भारत से ही जुटाई जा रही है।  
विज्ञापन


पहले भी की आर्थिक मदद
कोविड-19 की पृष्ठभूमि में एयरबस ने देश के लिए दूसरी बार सहयोग किया है। इससे पहले, कंपनी ने भारत स्थित फ्रांस दूतावास के आह्वान पर जुटाई गई राहत पहल में भी आर्थिक मदद दी थी। उस वक्त भारत को उपलब्ध कराई गई 28 टन की राहत सामग्री में आठ बड़े ऑक्सीजन जेनरेटर्स, वेंटिलेटर्स, इलेक्ट्रिक सिरिंज पंप, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर्स और पेशेंट सर्किट शामिल थे। इनमें से अधिकांश उपकरणों की मदद से देशभर में सैंकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी कंपनी
इस संदर्भ में रेमी मैय्या, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेश, एयरबस इंडिया एवं दक्षिण एशिया ने कहा कि, 'एयरबस संकट की इस घड़ी में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारा मकसद न सिर्फ अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और भागीदारों को सहयोग देना है बल्कि हम भारत के अधिक से अधिक लोगों की भी मदद करना चाहते हैं। वायरस के खिलाफ यह हमारा साझा युद्ध है और एयरबस में हम भारत समेत दुनिया के लिए पेश आ रहे इस चुनौतीपूर्ण दौर में हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

एयरबस द्वारा उपलब्ध कराई गई ताजा सहायता में दो ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट्स के अलावा 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 30 वेंटिलेटर्स, 100 बीपीएपी ब्रीदिंग मशीनें तथा चार आईसीयू-ऑन-व्हील्स शामिल हैं। एयरबस भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय सहायता कार्यों में समन्वय के लिए नियुक्त इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर इस राहत सामग्री को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है। 


अतिरिक्त चुनौतियों से निपटने के लिए भी सहायता करेगी कंपनी
इसके अलावा, एयरबस फाउंडेशन यूरोप से राहत सामग्री को भारत पहुंचाने में सहायता देने के लिए अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय गैर-सरकारी संगठन भागीदारों से भी संपर्क बनाए हुए है। एयरबस फाउंडेशन ने भारत में सहायता सामग्री को एक स्थान से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ली हैं। मैय्या ने कहा, 'यह संकट अभी टला नहीं है। आने वाले महीनों में हमें इसके नतीजों से जूझने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे भारतीय एनजीओ पार्टनर्स इस संकट के चलते लोगों की आजीविका तथा बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन करने में जुटे हैं। एयरबस ऐसी अतिरिक्त चुनौतियों से निपटने के लिए भी उन्हें सहायता उपलब्ध कराएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed