VIDEO: 5 मिनट लेट होने पर रोती रही लड़की, नहीं मिली एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एयर इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग फ्लाइट में बैठने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन एयर इंडिया के अधिकारी उन्हें प्रवेश की इजाजत नहीं दे रहे हैं।
वीडियो में एक लड़की भी रोते-गिड़गिड़ाते दिख रही है, जो अपनी परीक्षा की दुहाई देते हुए प्रवेश की इजाजत मांग रही है, लेकिन एयर इंडिया के अधिकारी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
दरअसल, एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि वे लोग निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से आए हैं, जिसके चलते उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट की है।
आपको बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया के लिए एक आदेश भी जारी किया गया है कि जिस भी कर्मचारी की वजह से फ्लाइट लेट होगी उसकी सैलरी काट ली जाएगी।
1 घंटे पहले पहुंचना होता है जरूरी
आपको बता दें कि एयर इंडिया के नियमों के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट के समय से 60 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होता है, लेकिन वे लोग 5 मिनट देरी से यानी 55 मिनट पहले पहुंचे।
वहीं दूसरी ओर, यात्रियों का कहना है कि एयर इंडिया की तरफ से मैसेज भेजा गया था कि 45 मिनट पहले पहुंचना है, इस हिसाब से वे निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही आ गए हैं।
हालांकि, वीडियो में किसी भी यात्री की तरफ से ऐसा कोई मैसेज दिखाते हुए नहीं दिखाया गया है। सिर्फ यात्री अधिकारियों इस मैसेज के बारे में बात कहते हुए दिख रहे हैं।