फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air India pilots demanding vaccinations on priority for all its flying crew or will go on strike

एयर इंडिया: आईसीपीए की मांग, नहीं लगा टीका तो हड़ताल पर जाएंगे पायलट

Tue, 04 May 2021 03:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 04 May 2021 03:05 PM IST
सार

एयर इंडिया के पायलटों के संगठन आईसीपीए ने 18 वर्ष के अधिक उम्र के फ्लाइंग क्रू को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की मांग की है। पायलट्स का कहना है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे उड़ानों का संचालन बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Air India pilots demanding vaccinations on priority for all its flying crew or will go on strike
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में एयर इंडिया के पायलटों के संगठन इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसियेशन (आईसीपीए) ने 18 वर्ष के अधिक उम्र के फ्लाइंग क्रू को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की मांग की है। पायलट्स का कहना है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे उड़ानों का संचालन बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


वेतन बहाल करने की मांग
मालूम हो कि आईसीपीए ने कोविड-19 से पहले मिलने वाले वेतन बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि उसके सदस्य 'घरेलू बाजार में सबसे बुरे और सबसे लंबे समय तक बने हुए वेतन कटौती की सजा' झेल रहे हैं। इस संदर्भ में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे एक और पत्र में इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसियेशन ने कहा कि मंत्री ने पूर्व में जो आश्वासन दिए थे, वह मुश्किल के इस समय में पायलटों के प्रति एयर इंडिया प्रबंधन के कथित उदासीन रवैये के खिलाफ ढाल की तरह काम किया।
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया कि, 'कोविड-19 महामारी के 12 महीनों से ज्यादा समय के साथ यह हमारे लिए काफी हतोत्साहित करने की बात है कि आपके कार्यालय ने भी हमारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन में हुई इतनी कटौती
पिछले साल एयर इंडिया ने महामारी के बीच अपने पायलटों के वेतन में 55 फीसदी तक की कटौती की थी। हालांकि पिछले साल दिसंबर में कुल कटौती में पांच फीसदी की कमी कर दी गई, पायलटों को तब भी कोविड से पहले मिलने वाले वेतन की तुलना में वेतन का 50 फीसदी हिस्सा ही मिल रहा है।


मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में 3.57 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,449 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed