{"_id":"58a59d7e4f1c1bd457d84747","slug":"air-india-inducts-new-boeing-aircraft-having-unique-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ ये यूनिक फीचर्स वाला विमान","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ ये यूनिक फीचर्स वाला विमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के बेड़े में एक नए तरह का विमान शामिल हुआ है जिसमें कई तरह के खास फीचर्स हैं। एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को पहला एयरबस 320 नियो (न्यू इंजन ऑप्शन) विमान बेड़े में शामिल किया।
इसे कम ईंधन पीने वाला विमान बताया जा रहा है। इस साल कंपनी की 13 और ऐसे विमान किराए पर लेने की योजना है। ए320 नियो में 162 सीटें हैं, जिसमें 12 बिजनेस श्रेणी में हैं। नया विमान कुवैत की कंपनी अलैफको से किराए पर लिया गया है।
विमान को बेड़े में शामिल करने के तुरंत बाद एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कहा कि कुल 14 ए320 नियो विमान बेड़े में शामिल किए जाएंगे।

इंडिगो और गो एयर के बाद तीसरी कंपनी बनी एयर इंडिया
इंडिगो और गो एयर के बाद एयर इंडिया इन विमानों को बेड़े में शामिल करने वाली देश की तीसरी कंपनी बन गई है। इसके साथ ही एयर इंडिया समूह के बेड़े में विमानों की कुल संख्या 138 हो गई।
कंपनी मार्च 2019 तक कुल 29 ए320 नियो बेड़े में शामिल करना चाहती है। कंपनी 22 ऐसे विमान किराए पर लेने के लिए तीन कंपनियों से साझेदारी कर चुकी है, जबकि शेष सात विमान किराए पर लेने के लिए कंपनी के चुनाव की प्रक्रिया जारी है।