फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   air india cabin crew took leave by telling sick, company terminates four employees

एयर इंडिया के केबिन क्रू ने ली बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी, कंपनी ने किया बर्खास्त

Wed, 13 Nov 2019 02:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 13 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
air india cabin crew took leave by telling sick, company terminates four employees
- फोटो : PTI

त्योहारों के वक्त बीमारी का बाहना बनाकर छुट्टी लेना एयर इंडिया के केबिन क्रू को काफी महंगा पड़ गया। कंपनी ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर ऐन वक्त पर कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए। 

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई उड़ान सेवा हुई थी प्रभावित

कंपनी ने कहा कि केबिन क्रू सदस्यों द्वारा उड़ान संचालन से पहले बीमारी बताकर छुट्टी ले ली थी। इससे उड़ान भी प्रभावित हुई थी। इन सदस्यों का ड्यूटी रोस्टर में नाम था। हालांकि इन सदस्यों ने पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसको मंजूरी नहीं मिली थी। 

विज्ञापन

238 लोगों ने ली थी छुट्टी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के सूत्र ने बताया कि दो और तीन नवंबर को 238 कर्मचारियों ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली। हालांकि जब कंपनी के मैनेजमेंट ने पता किया तो ज्यातर कर्मचारियों की तबीयत सही पाई गई। ऐसे लोगों को ड्यूटी पर तत्काल आने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल चार को जारी किया नोटिस

कंपनी ने 238 में से कुल चार कर्मचारियों को पहले नोटिस जारी किया और सही जवाब नहीं मिलने के चलते उनको बर्खास्त कर दिया है। जिन कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए पहले से आवेदन किया था, लेकिन उनको छुट्टी नहीं मिली, ऐसे लोगों को पत्र जारी करते हुए ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। ऐसा न करने पर उन्हें बर्खास्त करने के बारे में पहले से ही बताया गया था। 



एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि बर्खास्त इसलिए करना पड़ा क्योंकि दो दिन में बीमारी के चलते छुट्टी लेने का आवेदन करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वो बर्खास्त किए गए चार में से तीन कर्मचारियों को नौकरी पर वापस रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed