फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air India booked more than capacity passengers failed to fly after confirm ticket

कंफर्म टिकट के बाद भी एयर इंडिया के यात्री नहीं भर पाए उड़ान, सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत

Thu, 18 Jul 2019 11:03 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 18 Jul 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Air India booked more than capacity passengers failed to fly after confirm ticket
एयर इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुरुवार सुबह एयर इंडिया के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया का सॉफ्टवेयर (सीटा) में आई तकनीकी खराबी के कारण कंपनी के साथ-साथ यात्री भी परेशान हो गए। दरअसल गुरुवार सुबह दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली एआई-803 फ्लाइट के यात्रियों को फ्लाइट में बैठने के लिए चेक इन से रोक दिया गया। 

विज्ञापन

यह है मामला 

एयर इंडिया में क्षमता से अधिक टिकट बुक करने का सिलसिला जारी है। इस मामले में कर्मचारियों ने कहा था कि सॉफ्टवेयर की गलती के कारण उपलब्ध सीट से अधिक टिकट बुक हो गई हैं। इसके चलते उड़ान के लिए तैयार फ्लाइट में छह यात्रियों को बैठने की इजाजत नहीं दी गई। मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि एयर इंडिया पहले आओ, पहले पाओ का फार्मूला अपनाती है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने यात्रियों को अगली यानी 9:45 बजे की फ्लाइट से भेजने की बात कही। मामले पर यात्रियों ने बताया कि एयर इंडिया की लापरवाही से उनका सारा शिड्यूल बिगड़ गया है। इसके बाद यात्री बंगलूरू जा रही अन्य फ्लाइट में टिकट बुक करवाने की आपा-धापी में लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर (सीटा) में आई दिक्कत

बता दें कि एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर (सीटा) में तकनीकी खामी आई है, जिसका रखरखाव अंटलांटिका की एक कंपनी करती है। इसके लिए कंपनी को एयर इंडिया मोटा भुगतान करती है। हाल ही में क्रैश हुए एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर से एयर इंडिया की उड़ान ठप हो गई थी, जिसको सही करने में कंपनी को कई दिन लग गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed