{"_id":"5e85b0148ebc3e76972894c1","slug":"air-india-air-hostess-tested-positive-for-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कंपनी कर रही सहयोग","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एयर इंडिया की कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कंपनी कर रही सहयोग
Thu, 02 Apr 2020 02:57 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का दायरा दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज इससे संक्रमण और मौत की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। भारत में भी प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब एयर इंडिया की एक एयर हॉस्टेज कोरोना से संक्रमित पाई गई, जो 20 मार्च को न्यूयॉर्क - मुंबई की फ्लाइट में मौजूद थी।
विज्ञापन
मुंबई स्थित कैबिन क्रू मेंबर कस्तुर्बा अस्पताल में भर्ती है। एयरलाइन उसे रहेजा अस्पताल में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रही है।
इस संदर्भ में सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन संक्रमित का पूरा ध्यान रख रही है और सारा खर्चा उठा रही है। मैनेजमेंट उसका पूरा सहयोग कर रहा है।
मालूम हो के एयर इंडिया के पायलट और कैबिन क्रू व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की खराब गुणवत्ता की शिकायत करते आए हैं। 31 जनवरी से एयर इंडिया चीन के वुहान शहर सहित जापान, इटली और जर्मनी में फंसे भारतीयों को निकाल रही थी।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में कंपनी यूएस और ब्रिटेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयर इंडिया के पायलटों को अब भी जनवरी माह का भत्त मिलना बाकी है, जो उनके कुल वेतन का 70 फीसदी है।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने 200 पायलटों की संविदा निलंबित की
मालूम हो कि एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को करीब 200 पायलटों की संविदा निलंबित कर दी। ये पायलट सेवानिवृत्त होने के बाद फिर से नियुक्त किए गए थे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विमानों को संचानल बंद है। इससे एयलाइन के राजस्व में पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी गिरावट हुई है। इसको देखते हुए एयरलाइन ने उन सभी 200 पायलटों की संविदा निलंबित कर दी है जिन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद फिर से नियुक्त किया गया था।
राष्ट्रीय एयरलाइन ने पहले ही चालक दल के सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों के लिए अगले तीन महीने तक भत्ते में 10 फीसदी की कटौती कर दी है ताकि कोरोना वायरस महामारी के बीच धन की बचत हो सके।
देश में मरीजों की संख्या 1965
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 हो गई है। इनमें से 1764 लोगों का इलाज चल रहा है। 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।