फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air Asia to cut salary of employees upto 20 percent in april

हवाई यात्रा पर रोक, एयर एशिया अप्रैल के लिए कर्मचारियों के वेतन में करेगा 20 फीसदी तक कटौती

Mon, 20 Apr 2020 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Air Asia to cut salary of employees upto 20 percent in april
एयर एशिया इंडिया

एयर एशिया इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के चलते तीन मई तक सभी उड़ानों के रद्द रहने के कारण अपने कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन में 20 फीसदी तक की कटौती की है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि, हालांकि, जिनका मासिक वेतन 50,000 रुपये या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। इससे पहले इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तार जैसी दूसरी घरेलू विमानन कंपनियां भी इस तरह की घोषणाएं कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


वेतन में होगी इतनी कटौती
मामले में सूत्र ने बताया कि, 'एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों के अप्रैल वेतन में 20 फीसदी तक की कटौती की है। वरिष्ठ प्रबंधन के वेतन में 20 फीसदी की कटौती होगी, जबकि जबकि अन्य श्रेणियों में आने वाले अधिकारियों के वेतन में 17 फीसदी , 13 फीसदी  और सात फीसदी  की कटौती होगी।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों का वेतन 50,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना पर लगाम के बाद ही हटेगी विमान सेवा से रोक
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना पर लगाम लगने से पहले विमान सेवा को दोबारा शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मामले में हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा से प्रतिबंध तभी हटाया जाएगा जब सरकार विश्वास में आ जाएगी कि कोरोना को नियंत्रित कर लिया गया है और भारतीय के लिए कोई खतरा नहीं है। 
 


डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया था कि वह अभी किसी तरह की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय टिकट की बुकिंग न करें। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन समाप्त होने यानी तीन मई के बाद से उड़ानों के संचालन से संबंधित अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डीजीसीए ने यह फैसला सरकार के दखल देने के बाद लिया। 

बता दें कि एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक जून की तिथि से टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी थी। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देश पर उसने भी टिकट बुकिंग रोक दी है। मंत्रालय ने कहा है कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एयरलाइंस अभी सरकार के फैसले का इंतजार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed