फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   after selling flipkart to walmart sachin bansal pays 699 crore as advance tax

फ्लिपकार्ट से विदाई के बाद सचिन बंसल ने चुकाया 699 करोड़ का एडवांस टैक्स

Wed, 02 Jan 2019 12:36 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 02 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
after selling flipkart to walmart sachin bansal pays 699 crore as advance tax
Sachin Bansal

ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर रहे सचिन बंसल ने कंपनी से विदाई के बाद 2018-19 की पहली तिमाही के लिए 699 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स चुकाया है। इस टैक्स में कैपिटल गेन टैक्स भी शामिल है। हालांकि उनके साथी बिन्नी बंसल ने फिलहाल कितना टैक्स जमा किया है, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन

नहीं मिली कुल कमाई की जानकारी

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल बिन्नी और सचिन ने अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट को फ्लिपकार्ट को बेचने पर कितनी कमाई की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही उन पर कितना कैपिटल गेन टैक्स बनता है और टैक्स चुकाने का फॉर्मूला क्या है।

विज्ञापन


हालांकि, आयकर विभाग ने सचिन और बिन्नी बंसल के साथ-साथ फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी बेचने वाले अन्य शेयरधारकों को नोटिस भेजकर शेयरों की बिक्री से प्राप्त धन का खुलासा करने को कहा। इसी तरह के नोटिस वॉलमार्ट को भी भेजे गए और उससे फ्लिपकार्ट के विदेशी शेयरधारकों के कैपिटल गेन पर विदहोल्डिंग टैक्स चुकाने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलमार्ट ने जमा कराए 7439 करोड़ रुपये

पिछले साल फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद वॉलमार्ट ने आयकर विभाग के पास 7439 करोड़ रुपये जमा किए थे। नियमों के मुताबिक, 15 दिसंबर तक सचिन और बिन्नी बंसल को टैक्स का 75 फीसदी हिस्सा आयकर विभाग को देना होगा।  


टैक्स की बची हुई रकम 19 मार्च 2019 तक जमा करानी होगी और अगर दोनों ने टैक्स जमा नहीं किया तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनी के 46 विदेशी शेयरधारकों का कितना टैक्स काटा गया है, इसके बारे में फ्लिपकार्ट ने जानकारी नहीं दी है। 

सिंगापुर में रजिस्टर्ड है फ्लिपकार्ट

after selling flipkart to walmart sachin bansal pays 699 crore as advance tax

बिन्नी और सचिल बंसल के फ्लिपकार्ट में 5 प्रतिशत से ज्यादा शेयर हैं। 9 मई को फ्लिपकार्ट सिंगापुर और वॉलमार्ट इंटरनेशनल होल्डिंग्स के बीच साइन हुए शेयर-परचेस एग्रीमेंट के अनुसार वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट के 77 प्रतिशत शेयर 16 बिलियन डॉलर में खरीदे हैं।

इससे पहले वॉलमार्ट को भेजे गए नोटिस में आयकर विभाग ने उससे फ्लिपकार्ट के 46 शेयरधारकों के बारे में और उन्हें इस डील से हुए फायदे के बारे में जानकारी मांगी थी। 

सूत्रों के अनुसार बसंल बंधु से कहा गया है कि वह विस्तार से बताएं कि उन्हें अपनी कंपनी को वॉलमार्ट को बेचने से कितनी राशि मिली है, कैपिटल गेन टैक्स लाइबिलिटी और किस तरह से टैक्स भुगतान का निर्धारण किया गया।

आयकर विभाग के नोटिस पर बिन्नी ने कहा, 'शेयर की बिक्री और एडवांस टैक्स की पेमेंट को लेकर पूछताछ की गई है। यह कुछ महीने पहले हुआ और मैं इसका जवाब दे चुका हूं।'

हालाकि सूत्रों का कहना है कि 18 अक्तूबर को विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस का बसंलों ने जवाब नहीं दिया है। आईटी के नोटिस के बाद वॉलमार्ट ने विभाग में 7,439 करोड़ रुपये जमा किए हैं। फ्लिपकार्ट सिंगापुर में पंजीकृत कंपनी है।

वॉलमार्ट को शेयर बेचने से पहले ईबे और सॉफ्टबैंक इसके शेयरधारक थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed