फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   after BSE Infosys faces class action suit in US

बीएसई के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के रेग्युलेटर ने भी शुरू की इंफोसिस मामले में जांच

Thu, 24 Oct 2019 11:07 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Oct 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
after BSE Infosys faces class action suit in US
इंफोसिस

व्हिसलब्लोअर की शिकायत का खुलासा नहीं करने पर देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस देश के अग्रणी शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के रडार पर आ गई है। बीएसई ने बुधवार को इंफोसिस से व्हिसलब्लोअर की शिकायत का खुलासा (डिसक्लोजर) नहीं किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर गलत अकाउंटिंग के माध्यम से मुनाफा बढ़ाकर दिखाने जैसी ‘अनैतिक प्रक्रियाएं’ अपनाने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन

अमेरिकी शेयर बाजार के रेग्युलेटर ने भी शुरू की जांच 

कंपनी के खिलाफ अमेरिकी शेयर बाजार के रेग्युलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने भी जांच शुरू कर दी है। इंफोसिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। कंपनी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में भी लिस्टेड है। भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी भी जांच शुरू कर चुका है।

विज्ञापन


मंगलवार को इंफोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने कहा कि 20 सितंबर को मिली व्हिशलब्लोअर की शिकायत को 10 अक्तूबर को ऑडिट समिति के सामने रखा गया। हालांकि एक अन्य शिकायत को भी समिति के सामने रखा गया था जिस कोई तारीख नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को मिली थी शिकायत

नीलेकणी के बयान के मुताबिक, कंपनी बोर्ड के एक सदस्य को यह शिकायत 30 सितंबर को मिली। उन्होंने कहा था कि दोनों ही शिकायतों को 11 अक्तूबर को बोर्ड के गैर कार्यकारी सदस्यों के सामने रखा गया था। इसी दिन कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। 22 अक्तूबर के ‘बयान’ शीर्षक से किए गए एलान में नीलेकणी ने कहा कि इंफोसिस को व्हिसलब्लोअर की शिकायतें मिली हैं।


कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार में दी गई फाइलिंग में कहा, ‘हालांकि, देखने में आया है कि इंफोसिस ने सेबी नियम, 2015 के तहत कोई डिसक्लोजर नहीं किया, लेकिन एलान में व्हिसलब्लोअर की शिकायत मिलने का उल्लेख किया गया था।’


फाइलिंग में कहा गया कि एक्सचेंज ने ‘व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बारे में खुलासा नहीं करने पर’ इंफोसिस से स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि बीएसई के मुताबिक, कंपनी से अभी जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed