फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Transmission turns volatile on selling stake in Adani Electricity

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई कतर इन्वेस्टमेंट को बेचेगी 25.1 फीसदी हिस्सेदारी

Wed, 11 Dec 2019 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Dec 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Adani Transmission turns volatile on selling stake in Adani Electricity
गौतम अडाणी - फोटो : फाइल फोटो

अडाणी ट्रांसमिशन कंपनी अपनी सब्सिडरी कंपनी अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई (एईएमएल) की हिस्सेदारी कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) को बेचने जा रही है। कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी को अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई की 25.1 फीसदी हिस्सेदारी 3,200 करोड़ रुपये में बेची जाएगी। 

विज्ञापन

कतर की सरकारी कंपनी है क्यूआईए

इसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। बता दें कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी कतर की सरकारी कंपनी है। यह कंपनी देश-विदेश में निवेश करती है।

विज्ञापन

इतना है अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई का मार्केट शेयर

वहीं अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई पावर डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसमिशन और जेनरेशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी है, जिसके मुंबई में 30 लाख ग्राहक हैं। लाइसेंस एरिया की बात करें, तो मुंबई में अडाणी इलेक्ट्रिसिटी का शेयर 87 फीसदी है। उपभोक्ताओं के मामले में इसका शेयर 67 फीसदी है और बिजली सप्लाई में यह 55 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है लक्ष्य

अडाणी ट्रांसमिशन और क्यूआईए के करार के तहत यह लक्ष्य रखा गया है कि 2023 तक एईएमएल की सप्लाई में 30 फीसदी बिजली सोलर और विंड पावर प्लांट से उत्पादन वाली हो।

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन ने दिया बयान

इस संदर्भ में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा है कि, 'क्यूआईए के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनर्शिप के लिहाज से यह एग्रीमेंट अहम है।' आगे उन्होंने कहा कि वे विश्वसनीय सेवा और उपभोक्ताओं की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने की दिशा में काम जारी रखेंगे।

क्यूआईए के सीईओ ने भी दिया बयान

वहीं क्यूआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंसूर अल-महमूद ने इस मामले पर कहा कि यह निवेश भारत के प्रति हमारे भरोसे को दर्शाता है। भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed