{"_id":"5ef085a58ebc3e42b76ccfec","slug":"adani-power-board-approves-delisting-of-shares-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSE-NSE से अडाणी पावर की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
BSE-NSE से अडाणी पावर की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी
Mon, 22 Jun 2020 03:49 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडाणी पावर के निदेशक मंडल ने सोमवार को कंपनी के शेयरों की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से सूचीबद्धता समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
कंपनी ने सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए सार्वजनिक शेयरधारकों से 96.53 करोड़ शेयरों की खरीदारी करने के वास्ते न्यूनतम 33.82 रुपये का भाव तय किया है। इस भाव पर कंपनी कुल मिलाकर 3,264 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी करेगी।
विज्ञापन
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि वह डाक मत के जरिए बीएसई और एनएसई में सूचीबद्धता समाप्त करने पर शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
बढ़त पर बंद हुआ शेयर
आज अडाणी पावर का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ। इसमें 0.13 फीसदी की तेजी आई और यह 38.05 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 38.55 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 38 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 148.30 अरब रुपये है।
विज्ञापन