फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Green Energy acquiring SB Energy India biggest acquisition in India renewable power sector

बड़ी डील: भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा, इस कंपनी को खरीदेगी अडाणी ग्रीन

Wed, 19 May 2021 11:11 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 19 May 2021 11:11 AM IST
सार

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड जापान के सॉफ्टबैंक और भारत के भारती समूह से एसबी एनर्जी इंडिया का अधिग्रहण करेगी। यह भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा है। 

विज्ञापन
Adani Green Energy acquiring SB Energy India biggest acquisition in India renewable power sector
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

विस्तार

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि वह अपने रिन्यूएबल ऊर्जा पोर्टफोलियो में 4,954 मेगावॉट जोड़ने के लिए जापान के सॉफ्टबैंक और भारत के भारती समूह से एसबी एनर्जी इंडिया का अधिग्रहण करेगी। यह भारत के रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा है। यह सौदा लगभग 3.5 अरब डॉलर का है।

विज्ञापन


लक्ष्य पोर्टफोलियो में 84 फीसदी सौर क्षमता (4,180 मेगावाट), नौ फीसदी वायु सौर हाइब्रिड क्षमता (450 मेगावॉट) और सात फीसदी वायु क्षमता (324 मेगावॉट) के साथ बड़े पैमाने पर यूटिलिटी संपत्तियां शामिल हैं। पोर्टफोलियो में 1,400 मेगावॉट की परिचालन सौर ऊर्जा क्षमता और एक और 3,554 मेगावॉट की सौर ऊर्जा क्षमता शामिल है जो अभी निर्माणाधीन है। सभी परियोजनाओं में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई), एनटीपीसी लिमिटेड और एनएचपीसी लिमिटेड जैसे सॉवरेन रेटेड समकक्षों के साथ 25 साल के बिजली की खरीद के समझौते शामिल हैं।
विज्ञापन


पोर्टफोलियो का हिस्सा बनने वाली परिचालन संपत्ति मुख्य रूप से सौर पार्क आधारित परियोजनाएं हैं। इस सौदे के साथ, अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 24.3 गीगावॉट (1) की कुल रिन्यूएबल क्षमता और 4.9 गीगावॉट की परिचालन रिन्यूएबल क्षमता हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजार से बाहर होगी एसबी एनर्जी 
इस सौदे के साथ ही एसबी एनर्जी भारतीय बाजार से बाहर हो जाएगी। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि एसबी एनर्जी अब भारत में किसी भी परियोजना निविदा में भाग नहीं लेगी। एग्जिक्यूटिव्स ने बताया कि एसबी एनर्जी करीब दो साल से अपने पोर्टफोलियो को बेचने पर विचार कर रही थी। कंपनी ने भारत सरकार से डॉलर आधारित टैरिफ और बड़ी क्षमता देने के लिए कहा था, लेकिन इन्हें स्वीकार नहीं किया गया। यह सौदा नियामक तथा अन्य जरूरी मंजूरियों के अधीन है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को लगे पंख
इस खबर से अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को पंख लग गए हैं। सुबह 11.15 बजे अडाणी ग्रीन का शेयर 44.30 अंक (3.70 फीसदी) ऊपर 1243.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बजकि पिछले कारोबारी दिन यह 1198.75 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा थी। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.95 लाख करोड़ रुपये है। 

ये है कंपनी की योजना
इस संदर्भ में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक बयान में कहा कि, 'यह अधिग्रहण जनवरी 2020 में हमारे द्वारा बताए गए विजन की दिशा में एक और कदम है, जिसमें हमने 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर कंपनी बनने और उसके बाद 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल कंपनी बनने की योजना बताई थी। हम अपने घोषित लक्ष्य को तय समय सीमा से चार साल पहले ही हासिल कर सकते हैं।'


इससे पहले 2016 में हुई थी क्षेत्र की सबसे बड़ी डील
इससे पहले भारत के रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी डील साल 2016 में हुई थी, जब टाटा पावर ने वेलस्पन एनर्जी की रिन्यूएबल ऊर्जा परिसंपत्तियों को करीब 10,000 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed