फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ADAG to share 4G spectrum of Reliance Jio

दूरसंचार बिजनेस को मुट्ठी में करने के लिए अंबानी भाईयों ने मिलाया हाथ

Thu, 01 Oct 2015 05:39 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
ADAG to share 4G spectrum of Reliance Jio

देश के दो जाने-माने दिग्गज कारोबारी अंबानी भाई मुनाफा कमाने के लिए अपना मन मुटाव भुलाकर फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अनिल अंबानी की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस 4जी एलटीई सेवा के साथ टेलीकॉम क्षेत्र में उतरने जा रही भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ 4जी मोबाइल स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग और शेयरिंग का करार करने जा रही है।

अनिल अंबानी ने कंपनी के वार्षिक बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस करार से रिलायंस कम्युनिकेशंस से जियो के 4जी नेटवर्क को साझा कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर जियो हमारे 2जी और थ्रीजी नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी 4जी मोबाइल स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग और शेयरिंग करने के लिए भी रिलायंस जियो के साथ करार करेगी। 

सिस्टेमा के साथ विलय वार्ता

ADAG to share 4G spectrum of Reliance Jio

साथ ही कंपनी रूस के अरबपति व्लादिमिर येवतुशेंकोव की कंपनी सिस्टेमा के साथ विलय वार्ता अग्रिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते ऋण को कम करने के उद्देश्य से कंपनी को अगले एक या दो महीने में मोबाइल टावर कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो इस साल दिसंबर से 4जी सेवा के साथ दूरसंचार क्षेत्र में पदार्पण करने के लिए तैयार है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed