फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   70k employees of bsnl took vrs, implemented from 31 january 2020

BSNL से 70 हजार कर्मचारियों ने लिया VRS, 31 जनवरी से प्रभावी होगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Tue, 12 Nov 2019 09:33 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
70k employees of bsnl took vrs, implemented from 31 january 2020
- फोटो : amar ujala

बीएसएनएल के लगभग 70 हजार कर्मचारी पिछले सप्ताह पेश हुई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का फायदा उठा चुके हैं। सरकारी दूरसंचार कंपनी के चेयरमैन और एमडी पी के पुरवार ने सोमवार को यह बात कही। बीएसएनएल के कुल कर्मचारियों की संख्या 1.50 लाख है, जिनमें से लगभग एक लाख कर्मचारी वीआरएस के लिए पात्र थे।

विज्ञापन


बीएसएनएल ने आंतरिक तौर पर 77 हजार कर्मचारियों को वीआरएस देने का लक्ष्य रखा था और इस योजना के तहत 31 जनवरी, 2020 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रभावी होगी। पुरवार ने कहा, ‘अभी तक 70 हजार कर्मचारी वीआरएस ले चुके हैं। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’ 
विज्ञापन


उधर, दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल से तुरंत सुगम परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने के लिए कह है। इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन एक्सचेंज पर जोर दिया गया है, क्योंकि वीआरएस के चलते वहां के कर्मचारियों की संख्या लगभग आधी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल इस योजना से लगभग 7,000 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद कर रही है।  बीएसएनएल की वीआरएस योजना के मुतबिक, ऐसे सभी नियमित और स्थायी कर्मचारी वीआरएस के पात्र हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed