फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   6 million fine on KFC

केएफसी और निर्माता कंपनी पर 6 लाख का जुर्माना

Wed, 16 Dec 2015 04:34 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:34 AM IST
विज्ञापन
6 million fine on KFC

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से केएफसी से लिया गया लैमोनेट मसाला, लोफैट कर्ड पाउडर, सन ड्राप आयल प्रयोगशाला की जांच में अधोमानक आया है।

विज्ञापन


इन खाद्य सामग्री की लेबलिंग और पैकिंग मानक अनुसार नहीं मिली है। इस मामले में एडीएम कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए केएफसी और निर्माता कंपनी पर 6.10 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गत दिनों गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नामचीन संस्थान केएफसी से लेमौनेट मसाले का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मसाले की लेबलिंग और पैकिंग मानक के अनुसार नहीं मिली है। इसमें संस्थान के मैनेजर पर पचास हजार और निर्माता कंपनी पर एक लाख, कंपनी के खरीदार पर दस हजार का जुर्माना हुआ है।

इसी संस्थान से लिया गया लोफैट कर्ड पाउडर की लेबलिंग और पैकिंग भी मानक के अनुसार नहीं मिली है। इस पर संस्थान के मैनेजर पर 80 हजार, निर्माता कंपनी पर दो लाख, कंपनी के कर्मचारी पर बीस हजार का जुर्माना लगाया गया है।

लेबलिंग और पैकिंग नहीं मिली मानक अनुसार

6 million fine on KFC

तीसरा मामला भी इसी संस्थान का है। सन ड्राप ऑयल के पैकिंग पर भ्रामक सूचना अंकित मिलने के मामले में भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

इसमें केएफसी मैनेजर पर 50 हजार, निर्माता कंपनी पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। तीनों मामलों में एडीएम कोर्ट ने केएफसी और निर्माता कंपनी पर 6.10 लाख का जुर्माना लगाया है।

विभाग के डीओ संजय पांडेय ने बताया कि अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार केएफसी और निर्माता कंपनी पर 6.10 लाख का जुर्माना लगाया है।

प्रयोगशाला की जांच में मसाला, लोफैट कर्ड पाउडर, आयल की पैकिंग और लेबलिंग मानक के अनुसार नहीं मिली है। भ्रामक प्रचार भी छपा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed