फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   56 psu companies becomes sick from 2015, air india tops chart

56 सरकारी कंपनियों की हालत सबसे खस्ता, टॉप पर एयर इंडिया

Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
56 psu companies becomes sick from 2015, air india tops chart

देश में खस्ताहाल सरकारी कंपनियों की संख्या पिछले तीन साल से लगातार बढ़ती जा रही है। जहां 2015-16 ऐसी कंपनियों की संख्या 48 थी, वहीं 2017-18 में यह बढ़कर 56 हो गई है। इन सब कंपनियों में एयर इंडिया पहले पायदान पर है।  

विज्ञापन

इन कंपनियों की हालत सबसे ज्यादा खस्ता

इन 56 कंपनियों में जिनकी हालत सबसे ज्यादा खस्ता हुई है उनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, भेल इलेक्ट्रिकल मशीन लिमिटेड और एमटीएनएल शामिल हैं। इन सभी 56 कंपनियों की नेटवर्थ 2017-18 में माइनस 88,556 करोड़ रुपये रही। वहीं इनका कुल नुकसान एक लाख 32 हजार 360 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा एयर इंडिया को घाटा

इन तीन सालों के दौरान एयर इंडिया का घाटा सबसे शीर्ष पर रहा। कंपनी की नेटवर्थ माइनस में 24,893 करोड़ रुपये रही, वहीं नुकसान 53,914 करोड़ रुपये का रहा। भारी उद्योग मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने कहा कि पीएसयू विभाग ने रिवाइवल और रिस्ट्रक्चरिंग पर जोर दिया है। सरकार अपनी तरफ से ऐसी कंपनियों में फिर से पैसा कमाने के नए तरीकों पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के रिवाइवल को दी मंजूरी

सरकार ने छह कंपनियों के रिवाइवल को अपनी मंजूरी दे दी है। इनमें ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजल निगम लिमिटेड, हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, रिचार्डसन एंड क्रूडडास लिमिटेड, नेपा लिमिटेड, हुगली प्रिंटिंग लिमिटेड और कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed