{"_id":"5a69788a4f1c1b8f268b6406","slug":"325-new-routes-given-license-in-udaan-scheme-indigo-jet-joins-the-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ान स्कीम के लिए 325 नए रूट्स का ऐलान, इंडिगो-जेट एयरवेज देगी छोटे शहरों में हवाई सर्विस","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
उड़ान स्कीम के लिए 325 नए रूट्स का ऐलान, इंडिगो-जेट एयरवेज देगी छोटे शहरों में हवाई सर्विस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
airlines
केंद्र सरकार की छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की स्कीम 'उड़ान' के लिए 325 नए रूट्स का ऐलान कर दिया गया है। एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार इंडिगो और जेट एयरवेज भी अब इन रूट्स पर हवाई सेवा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
स्पाइसजेट और एलायंस एयर जिसने पहले राउंड में ही सेवा देना शुरू कर दिया था, उसको कई और नए रूट्स दिए गए हैं। इसके अलावा हेलिकॉप्टर सर्विस को भी इस स्कीम के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन
एविएशन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के दूसरे राउंड के तहत सरकार को 502 रूट्स के लिए 141 प्रपोजल मिले थे, जिनमें से 325 रूट्स के लिए 90 प्रपोजल को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन
इनमें से 129 रूट्स जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप में हैं। जम्मू-कश्मीर के कारगिल का नाम भी शामिल है। जो कि पहली बार एयर मैप पर दिखाई देगा।
Trending Videos
यह शहर भी आए एयर मैप पर
spicejet
इसके अलावा तेज़ू (अरुणाचल प्रदेश), दरभंगा (बिहार), हुबली (कर्नाटक), हिसार (हरियाणा), थंजावूर और वेल्लोर (तमिलनाडु) भी हवाई नक्शे पर होंगे। इसके अलावा गौचर (उत्तराखंड), जलगांव और ओझर (नाशिक), और पंजाब में भटिंडा के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में शहरों को हेलीकॉप्टर ऑपरेशनों से जोड़ा जाएगा। उड़ान (UDAN) के तहत पहली बार हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति दी गई है।
एक घंटे के सफर के लिए देने होंगे केवल 2500 रुपये
उड़ान स्कीम के तहत एक घंटे के सफर के लिए मात्र 2500 रुपये देने होंगे। मार्च में केंद्र सरकार ने 128 रूट्स पर यह स्कीम शुरू करने की इजाजत दी थी। लेकिन उनमे से केवल 40 फीसदी ही ऑपरेशनल हो सका है। एयर डेक्कन और एयर ओडिशा जिनको 84 रूट्स पर लाइसेंस मिला था, उनको अभी अपनी सर्विस शुरू करनी है।
एक घंटे के सफर के लिए देने होंगे केवल 2500 रुपये
उड़ान स्कीम के तहत एक घंटे के सफर के लिए मात्र 2500 रुपये देने होंगे। मार्च में केंद्र सरकार ने 128 रूट्स पर यह स्कीम शुरू करने की इजाजत दी थी। लेकिन उनमे से केवल 40 फीसदी ही ऑपरेशनल हो सका है। एयर डेक्कन और एयर ओडिशा जिनको 84 रूट्स पर लाइसेंस मिला था, उनको अभी अपनी सर्विस शुरू करनी है।