फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   30 Indians gets place in super achiever list of Forbes

फोर्ब्स ‘सुपर अचीवर’ सूची में भारतीय मूल के 30 लोग

Wed, 04 Jan 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
30 Indians gets place in super achiever list of Forbes
Forbes

फोर्ब्स ने 2017 के ‘सुपर अचीवर’ की सूची जारी कर दी है। इसमें 30 से अधिक भारतीय मूल के महिला व पुरुष शामिल हैं। 30 से कम उम्र के इन ‘सुपर अचीवर’ को नवीन आविष्कारक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ताओं की विभिन्न श्रेणियों में जगह दी गई है जो दुनिया को बदलने में यकीन करते हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ‘सुपर अचीवर’ की इस सूची में दुनिया को बदलने वाले लोग स्वास्थ्य, विनिर्माण, खेल और वित्त जैसे 20 उद्योग क्षेत्र से हैं।

सूची में कुल 600 ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने पारंपरिक सोच को चुनौती दी और उद्यमियों, मनोरंजकों और शिक्षाविदों की नई पीढ़ी के लिए नए नियम बनाए। इनमें कुछ कर गुजरने का जुनून है जिनका लक्ष्य यथास्थिति को तोड़ना और दुनिया को बदलना है। 

विज्ञापन

इन लोगों को मिली सूची में जगह

30 Indians gets place in super achiever list of Forbes
Forbes magazine

इस सूची में नियो लाइट के सह-संस्थापक विवेक कोप्पार्थी का नाम शामिल है, जिनकी उम्र 27 साल है। विवेक ने पीलिया रोग में घर पर इस्तेमाल करने वाला एक छोटा प्रकाश-चिकित्सा उपकरण विकसित किया है। इसके अलावा 27 साल की प्रार्थना देसाई भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई को बीच में इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह विकासशील देशों में ड्रोन की मदद से लोगों का इलाज करने के लिए एक कार्यक्रम चलाना चाहती थीं। इसके साथ ही ‘सुपर अचीवर’ की इस सूची में ऑर्थोनिंजा के मालिक 28 वर्षीय शॉन पटेल, एवरिया हेल्थ सॉल्यूशन के संस्थापक 17 वर्षीय रोहन सुरी, इनर्जी सिक्यूरिटी एंड क्लाइमेट चेंज के कार्यकारी निदेशक 27 वर्षीय वरुण सिवराम, 28 वर्षीय नेहा गुप्ता, किसान नेटवर्क के संस्थापक 23 वर्षीय आदित्य अग्रवाल, अमेरिकन फुटबाल टीम फिलाडेल्फिया के रणनीतिक उपाध्यक्ष 29 वर्षीय अक्षय खन्ना, वर्चुअल रियलिटी एक्सलेटर लांच करने वाली 28 वर्षीय अनर्घ्य वर्धना, स्टारवूड कैपिटल के उपाध्यक्ष अक्षय गोयल और मल्टीटास्किंग एप रूमी के संस्थापक 29 वर्षीय अजय यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed