फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   1332 ceo resigns from post which is higher number in last 17 years

1332 सीईओ ने कंपनियों में छोड़ा अपना पद, 17 सालों में सबसे ज्यादा

Fri, 08 Nov 2019 05:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 08 Nov 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1332 ceo resigns from post which is higher number in last 17 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पिछले एक साल में दुनिया भर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यकर रहे 1332 व्यक्तियों को अपना पद किसी न किसी कारण से छोड़ना पड़ा है। यह आंकड़ा पिछले 17 सालों में सबसे ज्यादा है। केवल अक्तूबर माह में 172 सीईओ पद से कार्यमुक्त हुए हैं। यह सितंबर महीने में बाहर किए गए सीईओ की संख्या की तुलना में 14 फीसदी और अक्टूबर-2018 में पद छोड़ने वाले सीईओ की संख्या की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

बड़ी से लेकर छोटी कंपनिया शामिल 

जिन कंपनियों ने अपने यहां से सीईओ को हटाया है उनमें मैकडोनाल्ड्स, जुल, वीवर्क, नाइकी और अंडर आर्मर शामिल हैं। ट्रैकिंग फर्म चैलेंजर की रिपोर्ट के अनुसार, 2002 के बाद यह किसी एक साल में सबसे ज्यादा सीईओ के बाहर होने का सबसे बड़ा आंकड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन

इन कंपनियों को किया गया शामिल 

इस सर्वे में ऐसी कंपनियों को शामिल किया गया है, जो कम से कम दो साल से कार्य कर रही हैं और इनमें कम से कम 10 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक चैलेंजर के वाइस प्रेसिडेंट एंड्र्यू चैंलेजर ने कहा, 'इन फैसलों में कंपनी से जुड़े फैसलों के अलावा निजी जीवन से जुड़े फैसले भी शामिल हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सीईओ को अचानक से नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां जो 10 साल पहले शुरू हुईं वे अब समय के साथ बदलाव के दौर में हैं। इसलिए उन्हें लीडरशिप में भी बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा है। कई कंपनियां टेक्नोलॉजी में बदलाव के कारण खुद को नई परिस्थिति में ढालने की कोशिश में लगी हैं। इसी क्रम में उन्होंने नए सीईओ को रखना बेहतर समझा है।

बाहर हुए मैकडोनाल्ड्स के सीईओ

नवंबर माह में  मैकडोनाल्ड्स ने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को बाहर किया। उन पर कंपनी की कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में होने का आरोप लगा था। ईस्टरब्रुक ने इस आरोप को स्वीकार भी किया। मैकडोनाल्ड्स ने कहा है कि इनकी रिलेशनशिप आपसी सहमति से बनी, लेकिन यह कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है और इससे उनका कमजोर जजमेंट झलकता है। उनके स्थान पर क्रिस केंपजिंस्की को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है।



केंपजिंस्की मैकडोनाल्ड्स यूएसए के प्रेसिडेंट पद पर तैनात थे। ब्रिटिश नागरिक ईस्टरब्रुक ने कंपनी के स्टाफ को लिखे ई-मेल में रिलेशनशिप की बात स्वीकार की है और कहा है कि उनसे गलती हुई। उन्होंने ई-मेल में आगे कहा, 'कंपनी एक वैल्यू पे चलती है। मैं बोर्ड के इस फैसले से सहमत हूं कि मुझे अब यहां नहीं रहना चाहिए।' 52 साल के ईस्टरब्रुक मैकडोनाल्ड्स के साथ 1993 में लंदन में जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed