फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways news update: 1100 pilots of Jet Airways will not work from monday

जेट पायलट विमान उड़ाएंगे या नहीं, साथ ही कर्ज चुकाने को लेकर अहम बैठक आज

Mon, 15 Apr 2019 11:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 AM IST
सार

 
  •  कंपनी के स्वतंत्र निदेशक ने दिया इस्तीफा 
  • पायलटों को साढ़े तीन महीने से नहीं मिला वेतन  
  • स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी ने भी दिया इस्तीफा
  • स्पाइसजेट आधे वेतन में दे रही नौकरी का ऑफर

विज्ञापन
jet airways news update: 1100 pilots of Jet Airways will not work from monday
- फोटो : ANI

विस्तार

घाटे से जूझ रही जेट एयरवेज के 1100 पायलटों ने वेतन न मिलने के कारण सोमवार से विमान न उड़ाने का जो फैसला लिया था, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। इसके साथ ही जेट के पायलटों ने विमानन कंपनी को बचाने के लिए एसबीआई से 15000 करोड़ रुपये का फंड जारी करने की अपील की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 20,000 नौकरियां बचाने में मदद करने का अनुरोध भी किया है। 

विज्ञापन


जेट पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और एसबीआई के बीच आज होने वाली अहम मुलाकात के कारण उसने फैसला पलटा है। अब इस मीटिंग के आधार पर ही विमान न उड़ाने पर आगे निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सभी पायलटों और अन्य कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे जेट एयरवेज के मुख्यालय पर एकत्र होने को कहा गया है। इससे पहले गिल्ड ने रविवार सुबह पायलटों को जनवरी से वेतन का भुगतान न होने के कारण विमान न उड़ाने की ठानी थी। गिल्ड का दावा है कि वह 1600 पायलटों में से करीब 1100 पायलट का प्रतिनिधित्व कर रही है।

विज्ञापन

स्वतंत्र निदेशक ने छोड़ा पद 

उधर, जेट एयरवेज की स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी ने इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अन्य जिम्मेदारियों और वक्त की कमी के कारण पद छोड़ा है। गौरतलब है कि अभी प्रबंधन एसबीआई के नेतृत्व में कर्जदाताओं का कंसोर्टियम संभाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

jet airways news update: 1100 pilots of Jet Airways will not work from monday

आधी सैलेरी में स्पाइसजेट दे रही नौकरी

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक बजट एयरलाइन के लिए मशहूर स्पाइसजेस जेट पायलटों को 25-30 फीसदी कम और इंजीनियरों को 50 फीसदी तक कम वेतन में नौकरी का प्रस्ताव दे रही है। एक वरिष्ठ एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियर को स्पाइसजेट ने 1.5-2 लाख रुपये प्रतिमाह सैलेरी ऑफर की, जिसे जेट चार लाख रुपये प्रतिमाह दे रहा था। माना जाता है कि जेट की औसत तनख्वाह दूसरी एयरलाइन के मुकाबले ज्यादा रहती है। उधर, स्पाइसजेट का कहना है कि वह अपने सैलरी ढांचे के हिसाब से ऑफर दे रही है।
 

जेट एयरवेज ने उठाया ये बड़ा कदम

इतना ही नहीं, नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने बड़ी जानकारी दी है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग बंद कर दी है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 15 अप्रैल तक रद्द किया था।
 

एविएशन रेगुलेटर को दी जानकारी

जेट एयरवेज ने एविएशन रेगुलेटर को बताया है कि कंपनी ने एशियन (ASEAN) और सार्क (SAARC) जाने वाली सभी उड़ानों पर बुकिंग बंद कर दी है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इन उड़ानों पर बुकिंग कब से शुरू होगी।
 

jet airways news update: 1100 pilots of Jet Airways will not work from monday
जेट एयरवेज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

परिचालन से बाहर हुए 90 फीसदी विमान

जेट एयरवेज का संकट गहराता जा रहा है। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को बताया था कि पट्टा यानी लीज किराये का भुगतान नहीं करने से 10 और विमानों का परिचालन बंद हो गया है। इसके साथ परिचालन से बाहर होने वाले विमानों की संख्या 79 पहुंच गयी है। शुक्रवार को जेट एयरवेज के केवल 16 विमान परिचालन में रह गए थे।   

सुरेश प्रभु ने दिया था निर्देश

इस बीच नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने बड़ा निर्देश दिया था। प्रभु ने अपने मंत्रालय सचिव को जेट एयरवेज के परिचालन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया था और कहा था कि यात्रियों को कम-से-कम दिक्कत हो, इसके लिए सभी संभव कदम उठाए जाएं। उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आए। प्रभु ने बताया कि जांच में इस बात का भी आकलन किया जाएगा कि क्या संकटग्रस्त जेट एयरवेज फिर से सुचारू रूप से उड़ान भर पाएगी या नहीं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed