फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus lockdown silver craftsmen became unemployed in agra

आगरा: कोरोना के कारण कारोबार 'लॉक', दो लाख चांदी कारीगरों का रोजगार 'डाउन'

Sat, 09 May 2020 12:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown silver craftsmen became unemployed in agra
आगरा में चांदी कारोबार ठप हुआ - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण ताजनगरी के दो लाख चांदी कारीगरों का बुरा हाल हो गया है। काम चौपट होने के कारण कर्जे और उधार पर जिंदगी आकर ठहर गई है। शहर का चमकता चांदी उद्योग ठप पड़ा है। इसकी सबसे ज्यादा मार चांदी कारीगरों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी मजदूरी के लिए घंटों खुद को तपाने वाले ये मजदूर हलकान हैं। जिंदगी चलाने के लिये कुछ जमापूंजी खर्च कर रहे हैं, तो कई ने कर्ज तक ले रखा है।
विज्ञापन


'इस काम में अपनी जिंदगी दे दी'
चांदी कारीगर नितेश कुशवाह ने बताया कि वो 20 वर्षों से कार्यरत हैं। ऐसे हालात पहली बार देखे हैं। खर्च चलाने के लिए मालिक से रुपये उधार लिए हैं। कारीगर भगवान सिंह ने कहा कि आमदनी है नहीं, जमा पूंजी खर्च हो गई, तो एक से कर्ज ले लिया। परिवार में 5 सदस्य हैं। जिंदा तो रहना ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या होगा पता नहीं

चांदी कारीगर चंदन सिंह ने बताया कि खर्च चलाने के लिए खाते से बचे-खुचे रुपये तक निकालने पड़े हैं। पता नहीं आगे क्या होने वाला है। दूसरा काम भी नहीं आता है। कारीगर बाबुद्दीन ने बताया कि वो बचपन से इस काम से जुड़ा है। जिंदगी में पहली बार ऐसा संकट आन पड़ा है। इसकी कभी कल्पना नहीं की थी। मुश्किल से दिन कट रहे हैं।

आंकड़े
- आजादी से पहले से है ताजनगरी में चांदी कारोबार
- लगभग 2 हजार करोड़ का टर्नओवर है इसका
- दो लाख कामगारों को मिलता है इससे रोजगार 
- 700 कारोबारी हैं चांदी के काम से जुड़े
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed