फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona virus impact on shoe industry in agra

कोरोना वायरस के खौफ से सहमा आगरा का जूता कारोबार, चीन से कच्चे माल का आयात ठप

Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona virus impact on shoe industry in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के खौफ से आगरा का जूता कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। चीन से आगरा में आने वाला जूता बनाने का कच्चा माल फिलहाल नहीं आ रहा है। इसकी वजह कोरोना वायरस का डर है। आयात ठप होने का असर अगले महीने से उत्पादन पर पड़ सकता है, अभी तो निर्यात के ऑर्डर पूरा करने के लिए रखे गए स्टॉक  से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालात जल्द नहीं सुधरे तो नए आर्डर को पूरा कर पाना मुश्किल होगा। दरअसल, आगरा जूता निर्यात का बड़ा सेंटर है लेकिन उत्पादन काफी हद तक चीन पर निर्भर है क्योंकि वहां से लगभग 60 फीसदी कच्चा माल आता है। इनमें रेगजीन, शाइनिंग बोर्ड, बक्कल आदि शामिल हैं। छोटे उद्यमी टॉप ऑफ द शू ( जूते का ऊपर का पूरा हिस्सा ) मंगाते हैं।
विज्ञापन


सोल के साथ इसे जोड़कर जूता आगरा में तैयार किया जाता है। दो सालों से कुछ लोगों ने ताइवान से कच्चा माल मंगाना शुरू किया है। हालांकि ताइवान में चीन से आता है, इसलिए वहां से भी फिलहाल दिक्कत है। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष गागनदास रमानी ने बताया कि फिलहाल स्टॉक  से काम चल रहा है लेकिन कोरोना का असर जारी रहा तो आगे दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के जूता कारोबार पर भी असर 

गागन दास रमानी ने बताया कि दिल्ली में जो सस्ता जूता बिकता है, वह दिल्ली से आता है। यह आयात किया जाता है। बाद में इसे अलग अलग ब्रांड से बेचा जाता है। इसका भी आयात बंद हो गया है।

गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण है विकल्प

गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों से माल लिया जा सकता है लेकिन यह चीन के कच्चे माल के मुकाबले 30 फीसदी महंगा है। नए आम बजट में कच्चे माल पर आयात शुल्क 25 से बढ़ाकर 35 फीसदी किया गया है। इससे रेट का अंतर कुछ कम हुआ है।

 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed