फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   corona virus has hit badly jewelry business

कोरोनावायरस ने तोड़ी आभूषण व्यापार की कमर, केवल 20-25 फीसदी हो रही खरीदारी ने बढ़ाई चिंता

Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus has hit badly jewelry business
gold - फोटो : pexels.com

दुनियाभर में अपना पैर पसार चुके कोरोनोवायरस ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। इसका बुरा असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोनावायरस ने रत्न और आभूषण की कारोबार को जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया है। इस वायरस के चलते बढ़ती मरीजों की संख्या आभूषण कोरोबार को काफी नुकसान पहुंचा रही है। इसके वजह से आभूषण उद्योग में केवल 20 से 25 फीसद ही कारोबार हो पा रहा है। कोरोनावायरस के चलते आभूषण के ग्राहक लगातार कम होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के अध्यक्ष अनंत पद्मनाभन ने बताया कि, कोरोनावायरस के डर के चलते आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। ऐसे में देशभर में रिटेलर्स केवल 20-25 फीसद कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अनंत पद्मनाभन ने बताया कि कोरोनावायरस या COVID-19 के चलते लोगों में डर का माहौल है। वहीं, इसको फैलने से रोकने के लिए सरकार ने एहतियात के तौर पर मॉल, सिनेमाघर और दूसरे भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद कर दिया है। ऐसे में लोग इस माहौन में ज्यादातर जरूरी सामानों को खरीदने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं, जिसका बुरा आभूषणों के व्यापार पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स के निदेशक तान्या रस्तोगी का कहना है कि, भारतीय रत्न और आभूषण व्यापार ज्यादातर विवाह पर आधारित है। ऐसे में कोरोनोवायरस के कारण विवाह जैसे आयोजन रद्द हो रहे हैं। इससे शादी की खरीदारी रुक गई है जिसका बुरा असर आभूषण व्यापार पर पड़ रहा है। वहीं, उम्मेदमल तिलोकचंद (UT) ज्वेलरी स्टोर के मालिक कुमार जैन का इस पूरे मामले पर कहना है कि कोरोनावायरस के चलते शादी के मौसम में भी मुंबई में ज़वेरी बाज़ार से रौनक गायब है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोनावायरस की वजह से आभूषण व्यापार को कितना नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed