फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   companies production affected due to winter storm

अमेरिका: बर्फीले तूफान से कार कंपनियों में उत्पादन प्रभावित, कई शिफ्ट रद्द

Wed, 17 Feb 2021 08:10 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 Feb 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
companies production affected due to winter storm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका में टेक्सास के अर्लिंग्टन में ठंड के कारण कुछ मोटर कंपनियों के प्रोडक्शन में समस्या हो रही है। टेक्सास के अर्लिंग्टन में काफी बर्फ पड़ी इस वजह से इलाके में बिजली चली गई, इसकी वजह से मोटर कंपनियों के उत्पादन में कमी देखी गई। 

विज्ञापन


इस बर्फीले तूफान से जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर और टोयोटा मोटर कंपनी सहित कई वाहन बनाने वाली कंपनियों को झटका लगा है। सोमवार को आए बर्फीले तूफान के कारण कंपनियों में श्रमिक नहीं पहुंच पाए, वहीं टेक्सास के अर्लिंग्टन में जनरल मोटर्स कंपनी ने मंगलवार को दूसरी को पूरी तरह से रद्द कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही कुछ एसयूवी बनाने वाली कार कंपनियों ने टेनेसी के स्प्रिंग हिल में स्थित प्लांट की दो शिफ्टों को रद्द कर दिया है। ऐसे ही अलग अलग इलाकों में स्थित ने कार कंपनियों ने अपनी शिफ्टों में कटौती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ड कंपनी भी इस तूफान से प्रभावित हुई है। कंपनी ने कैनसस सिटी, मिसौरी स्थित कारखानों में उत्पादन रोक दिया है, यहां 22 फरवरी तक प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। यहां फोर्ड की एफ-150 पिकअप बनती है। फोर्ड ने एक ईमेल के जरिए कहा कि नैचुरल गैस की कमी के कारण 22 फरवरी तक प्लांट बंद किया जा रहा है।


वहीं जापानी कार कंपनी टोयोटा भी इस बर्फीले तूफान से बच नहीं पाई, खराब मौसम के चलते इंडियाना, केंटकी, मिसीसिपी, टेक्सास और पश्चिम वर्जीनिया स्थित प्लांट की पहली शिफ्ट को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं कंपनी के मुताबिक यहां के प्लांट पहले से ही कुछ कारणों से प्रभावित थे, अब बिजली और पानी की सप्लाई में कमी से और परेशानी से मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed