फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cognizant relieving 6,000 Indians in US, Chennai IT professionals seeking legal options

कॉग्निजेंट में 6000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, चेन्नई आईटी प्रोफेशनल्स ने उठाया ये कदम

Mon, 08 May 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 08 May 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Cognizant relieving 6,000 Indians in US, Chennai IT professionals seeking legal options
कॉग्निजेंट

कॉग्निजेंट से करीब 6000 भारतीय कर्मचारियों को निकाले जाने की संभावना है ये बात दुनियाभर में आग की तरह फैल चुकी है। कहा जा रहा है वर्तमान मूल्यांकन प्रक्रिया में लगभग 6000 भारतीय कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। इसके अलावा अधिक से अधिक अमेरिकी पेशेवरों को नौकरी दी जाएगी। 

विज्ञापन


चेन्नई के आईटी प्रोफेशनल्स ने इससे निपटने के लिए कानूनी विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं और राज्य श्रम विभाग के साथ सुलह प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार अप्रेजल चक्र के दौरान कॉग्निजेंट कर्मचारियों की इच्छा के बिना उन्हें नौकरी से निकाल सकती है। 
विज्ञापन


इसके लिए फोरम फॉर आईटी एमप्लाईज ने सहायक श्रम आयुक्त और राज्य श्रम आयुक्त को निवेदन भेज दिया है। उन्होंने कॉग्निजेंट द्वारा कर्मचारियों के निकाले जाने को अवैध निष्कासन बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक एफआईटीई के महासचिव विनोद ए.जे ने बताया कि हमने राज्य सरकार को अभिवेदन भेज दिया है। औपचारिक रूप से सुलह दर्ज कराने की अभी हमारी योजना है। इस मुद्दे को लेबर कोर्ट में ले जाने से पहले हमने ये कदम उठाया है। 


बता दें इसी तरह की घटना दो साल पहले हुई थी, जब फोरम को टीसीएस कर्मचारियों के निष्कासन पर स्टे मिला था। इसने यह सुनिश्चित करने के लिए भी राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि आईटी कंपनियों के साथ कर्मचारियों के औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत कार्रवाई के अंतर्गत लाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed