फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Chinese investors are divesting from the made in India Koo app

कू एप से अलग हो रहे चीनी निवेशक, बेच रहे अपनी नौ फीसदी हिस्सेदारी

Tue, 16 Feb 2021 08:55 PM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 16 Feb 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Chinese investors are divesting from the made in India Koo app
कू एप - फोटो : प्ले स्टोर

हाल ही में चर्चा में आई भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू की मातृ कंपनी में चीन के निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर इससे बाहर निकल रहे हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


कू के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपरामेय राधाकृष्ण ने कहा कि अन्य निवेशकों ने चीन के निवेशकों की नौ प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी के बाद कू को खासी चर्चा मिली है। इसके बाद से कू को अब तक तीस लाख बार से अधिक डाउनलोड किया जा चुका है। साथ ही इसके 10 लाख से अधिक सक्रिय यूजर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कू के निवेशकों में एस्सेल पार्टनर्स, 3वन4 कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स और कलारी कैपिटल्स शामिल हैं। इनके अलावा चीन से संबंधित वैश्विक वेंचर कैपिटल कंपनी शुनवेई ने कू की मातृ कंपनी बॉम्बीनेट में निवेश किया है।

राधाकृष्ण ने जानकारी दी है कि शुनवेई ने भारत की कंपनी के एक अन्य एप वोकल के लिए भी निवेश किया था। तब कू की शुरुआत भी नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ ने  कू एप के यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस एप पर जिनके भी अकाउंट हैं, वे सुरक्षित नहीं हैं। उनके डाटा को लीक किया जा रहा है। 

सुरक्षा विशेषज्ञ बैपटिस्ट ने कहा कि उन्होंने ट्विटर पर यूज़र्स के अनुरोध पर कू एप पर 30 मिनट बिताए और पाया कि भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स की संवेदनशील जानकारी जैसे कि ईमेल एड्रेस, नाम और जन्मदिन के साथ-साथ कई अन्य जानकारियां लीक कर रहा है। उन्होंने कू एप के बारे में अपनी इस शोध को विस्तार से बताने के लिए कई ट्वीट किए।


इस दावे के बाद कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा है कि डाटा लीक का विवाद फालतू में बनाया जा रहा है। डाटा को लेकर जो दावा किया गया वह यूजर्स की इजाजत के बाद लिया गया डाटा है। उन्होंने कहा कि जब कोई यूजर कू एप पर अपनी प्रोफाइल बनाता है तब उससे ई-मेल, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, लिंग और शिक्षा जैसी जानकारियां ली जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed