फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Central government started Telecom Spectrum Auction 2021 from 1 march

स्पेक्ट्रम नीलामीः रविशंकर बोले- सोमवार को 77,146 करोड़ रुपये की लगी बोली, सरकार को और अधिक की आस

Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Central government started Telecom Spectrum Auction 2021 from 1 march
टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी - फोटो : iStock

वर्ष 2015 के बाद दूरसंचार विभाग ने एक बार फिर लगभग 3.92 लाख करोड़ रुपये की टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अनुसार सोमवार शाम छह बजे तक 800, 900, 1800, 2100 और 2300 मेगाहर्ट्ज के लिए 77,146 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। वहीं कल यानि मंगलवार को फिर से इसके लिए बोली लगाई जाएगी। सरकार को इस बार के नीलामी प्रक्रिया से और भी अधिक उम्मीद है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस निलामी के लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कुल 13,475 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) किया है। वहीं  इन सभी कंपनियों में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 1000 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा किया है, जबकि भारती एयरटेल ने 3,000 करोड़ रुपये की ईएमडी और वोडाफोन आइडिया ने 475 करोड़ रुपये की ईएमडी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 दिसंबर 2020 को सात आवृति के बैंड में 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,251.25 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी थी। इस दौर में 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज में ट्राई द्वारा सुझाए गए आधार मूल्य पर नीलामी को मंजूरी दी गई। सरकार ने हालांकि, 3300-3600 मेगाहर्ट्ज बैंड को इस बार की नीलामी से बाहर रखा है। उद्योग जगत इस फ्रीक्वेंसी यानी आवृति को 5जी सेवाओं के लिए उपयुक्त बताता रहा है। यह बैंड भी ट्राई के सुझावों में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बाद में
इसमें 5जी सेवाओं के लिए जरूरी 3,300-3,600 Mhz बैंड की नीलामी नहीं हो रही है। हालांकि कंपनियों ने इसकी उम्मीद लगाकर रखी थी कि इस नीलामी की भी मंजूरी मिल जाएगी।


ईएमआई में भुगतान की सुविधा  
बोली में सफल कंपनी चाहे तो एकमुश्त पैसा दे सकती है या 25 से 50 फीसदी के निर्धारित टुकड़ों में। बाकी रकम वह दो साल के मोरेटोरियम में 16 ईएमआई में दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed