फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   central Government issued guidelines issued to keep prices of vegetables under control

सब्जियों के दाम काबू में रखने के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Tue, 06 Nov 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
central Government issued guidelines issued to keep prices of vegetables under control

सब्जियों की कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ग्रीन के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब आलू, प्याज और टमाटर की कीमतें अप्रत्याशित तरीके से नहीं बढ़ेंगी। इनके दामों को काबू में रखने के लिए सरकार सब्सिडी मुहैया कराएगी, जिसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया जाएगा। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी नैफेड को सौंपी है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में आलू, प्याज और टमाटर की सब्जी पैदा करने वाले क्षेत्रों को तीन क्लस्टर में बांटा गया है। 

विज्ञापन


जहां कीमतों पर काबू में रखने के लिए नैफेड को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने बजट में इस ऑपरेशन की घोषणा की थी। मंत्रालय दाम घटाने के लिए 50 फीसदी तक सब्सिडी देगा। नैफेड छोटी अवधि में कीमतों को काबू में रखने के लिए उत्पादन के स्तर, ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के लिए समुचित कदम उठाएगा। लंबी अवधि में दिशा-निर्देशों के तहत भंडारण और प्रसंस्करण के लिए क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसमें 50 करोड़ तक के प्रोजेक्ट के लिए ही छूट मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


सब्जियों की मांग व आपूर्ति के लिए ई-प्लेटफार्म
 
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के नेतृत्व वाले मंत्रालय ने सर्वाधिक प्रयोग में लाई जाने वाली सब्जियों की आपूर्ति को हरेक मौसम में बरकरार रखने को यह निर्देश जारी किए हैं। आपूर्ति कम होने की सूरत में नैफेड मंडियों में सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित कराएगा। वह इन तीन सब्जियों की निगरानी के साथ ई-प्लेटफार्म तैयार कर उसका प्रबंधन भी करेगा, जिसके जरिए मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाया जाएगा। इसमें खाद्य संगठनों समेत राज्य और अन्य मार्केटिंग फेडरेशन से भी सहायता ली जाएगी, जो किसान उत्पादन संगठनों, को-ऑपरेटिव, निजी कंपनियों, स्वयं सेवी समूहों और विभिन्न स्तरों पर आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खुदरा से लेकर फुटकर बाजार तक की हरेक कड़ी से नैफेड समन्वय करेगा। कार्यक्रमों में उनकी हिस्सेदारी के लिए नैफेड उन्हें वित्तीय सहायता मुहैया कराएगा। गौरतलब है कि लघु और लंबी अवधि के स्तर पर आधारित दिशा-निर्देशों पर नैफेड काम करेगा। मंत्रालय का कहना है कि अप्रत्याशित तौर पर होने वाली बढ़ोत्तरी पर इनसे लगाम लगेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed