फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   cci gives nod for mahindra and mahindra, ford motor joint venture

प्रतिस्पर्धा आयोग ने महिंद्रा एंड महिंद्रा और फोर्ड मोटर के संयुक्त उद्यम को दी मंजूरी

Tue, 11 Feb 2020 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
cci gives nod for mahindra and mahindra, ford motor joint venture
महिंद्रा एंड महिंद्रा - फोटो : Social Media

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फोर्ड मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी। इससे देश में दोनों कंपनियों का संयुक्त उद्यम बनाने का रास्ता साफ होगा। पिछले साल अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने कहा था कि वह अर्डर ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में 657 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि उसने एमएंडएम और फोर्ड मोटर के बीच संयुक्त उद्यम के गठन और फोर्ड इंडिया के वाहन कारोबार को संयुक्त उद्यम को स्थानांतरित करने को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अर्डर ऑटोमोटिव में शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी फोर्ड मोटर कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों के पास होगी। नया संयुक्त उद्यम फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफआईपीएल) के वाहन कारोबार का अधिग्रहण करेगा। यह फोर्ड मोटर की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed