फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   car sales slumps down in may

मई माह में कारों की बिक्री में गिरावट

Thu, 09 Jun 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
car sales slumps down in may
- फोटो : getty images
कारों की बिक्री मैन्यूफैक्चरिंग के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रही है। मई महीने में कारों की घरेलू बिक्री में पिछले साल मई के मुकाबले 0.86 फीसदी की गिरावट रही। लेकिन मोटरसाइकिल की बिक्री में इस अवधि में 3.34 फीसदी की बढ़ोतरी रही। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक घरेलू बाजार में कारों की बिक्री मई माह में 1,58,996 यूनिट रही। पिछले साल की समान अवधि में यह बिक्री 1,60,371 यूनिट थी।  
विज्ञापन


मई महीने में मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री में 7.1 फीसदी तो ह्यूंडई की कुल बिक्री में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में मई महीने में 10.6 फीसदी तो हुंडई ह्यूंडई की घरेलू बिक्री में 10.4 फीसदी का इजाफा रहा। मारुति सुजुकी के मुताबिक मई माह में कंपनी ने कुल 123034 यूनिट की बिक्री की।
विज्ञापन


 पिछले साल मई में यह बिक्री 11,4,825 यूनिट की थी। कंपनी के मुताबिक मई महीने में घरेलू स्तर पर यह बिक्री 1,13,162 यूनिट की रही  जो कि पिछले साल मई में 1,0,2,359 यूनिट की थी। मारुति सुजुकी के मुताबिक ऑल्टो व वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री में इस अवधि में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.6 फीसदी की गिरावट रही। छोटी गाडिय़ों की बिक्री मई महीने में 33,105 यूनिट की रही जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह बिक्री 35,062 यूनिट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों की बिक्री में 9.75 फीसदी का इजाफा

car sales slumps down in may
सियाम के आंकड़ों के मुताबिक मई माह में मोटरसाइकिल की बिक्री 9,85,158 यूनिट रही। पिछले साल मई में यह बिक्री 9,53,311 यूनिट की थी। इस साल मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री 9.75 फीसदी बढ़कर 15,15,556 यूनिट हो गई। सियाम के मुताबिक मई में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 16.89 प्रतिशत बढ़कर 5,7,089 यूनिट रही। विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 9.89 फीसदी बढ़कर 18,50,764 यूनिट रही जो पिछले साल मई में 16,84,263 यूनिट थी।

मई महीने में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में 10.3 फीसदी बढ़कर 87,414 यूनिट रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर वाहन शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने मई 2015 में 79,244 यूनिट की बिक्री की। यात्री वाहन श्रेणी में वैश्विक बिक्री पिछले महीने 9.68 फीसदी बढ़कर 55,039 यूनिट रही जो मई 2015 में 50,181 यूनिट थी। लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की बिक्री पिछले महीने 18.84 प्रतिशत बढ़कर 46,204 यूनिट रही जो मई 2015 में 38,879 यूनिट थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed